Home पशुपालन Animal Husbandry: मर्सडीज और फरारी जैसी कारों से कई गुना ज्यादा है भैंसों की कीमत, नवाबों वाले हैं ठाठ
पशुपालन

Animal Husbandry: मर्सडीज और फरारी जैसी कारों से कई गुना ज्यादा है भैंसों की कीमत, नवाबों वाले हैं ठाठ

animal husbandry
भैंसों के साथ लोग खिंचवा रहे हैं फोटो.

नई दिल्ली. भारत में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनका सपना होता है कि पैसा कमाने के बाद लग्जरी कार खरीदेंगे लेकिन क्या आपने कभी ऐसे किसी शख्स के बारे में सुना है, जिसके पास लग्जरी कार से भी महंगा पशु है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले में मौजूद तीन भैंसों की कीमत जानकर लोगों के कान खड़े हो जा रहे हैं. कोई उसकी कीमत पर यकीन ही नहीं कर पा रहा है. करे भी कैसे, जब भैंसे की कीमत मर्सडीज और फरारी से भी ज्यादा हो तो.

मेले में आए भैंसे अनमोल की कीमत 23 करोड़ रुपये है. वहीं भैसे विधायक की कीमत 20 करोड़ है और भैंसे गोलू टू की कीमत 10 करोड़ है. ये सभी भैंसे मेले में आकर्षण का केंद्र बनें हुए हैं. लोग इन के साथ सेल्फी ले रहे हैं और इन की झलक देखने के लिए बेताब हैं.

रोज काजू-बादाम खाता है अनमोल
बताते चलें कि सिरसा के रहने वाले पलविंदर का भैंसा अनमोल यहां मेले में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र है. क्योंकि पलविंदर के अनुसार इसकी कीमत 23 करोड़ रुपये लग चुकी है लेकिन उसने उसको बेचा नहीं. अनमोल की उम्र 8 साल की है और यह मौसम के हिसाब से खाना खाता है. इसे डाइट में काजू, बादाम, छोले आदि दिए जाते हैं. इसकी एक दिन की खुराक का खर्चा 1500 रुपये के आसपास आता है. ये देखने में बेहद ही खूबसूरत है और जिसकी भी नजर उसपर पड़ रही है वो हैरान रह जाता है. जबकि लोग ये भी चर्चा करते सुने जा रहे हैं कि यहां आम लोग काजू और बादाम नहीं खा पाते और ये भैंसा खा रहा है.

animal husbandry
भैंसों के साथ लोग खिंचवा रहे हैं फोटो.

AC वैन से करता है सफर
हरियाणा के पानीपत के रहने वाले नरेंद्र सिंह मेले में अपने भैसे गोलू टू और भैंसे विधायक को लेकर पहुंचे जो कि मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं. कीमत की बात करे तो भैंसे गोलू टू की कीमत 10 करोड़ है और भैंसे विधायक की कीमत 20 करोड़ है. इन को भी देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. पानीपत के रहने वाले किसान नरेंद्र सिंह पद्मश्री सम्मानित किसान हैं. नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भैसे का नाम विधायक है और ये गोलू टू के पिता है और दादा का नाम गोलू वन था और परदादा का नाम गोलू था. नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन के भैंसे शुद्ध मुर्राह प्रजाति के हैं. नरेंद्र ने बताया कि गोलू टू अब रिटायर हो गया है और उसकी जगह अब विधायक ने ली है. इन भैंसों की शान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनके आने-जाने और ले जाने के लिए भी AC वैन तैयार की गई है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...