Home मछली पालन Fisheries: इन चार वजहों से ठंड में सबसे ज्यादा होती है मछलियों की मौत, पढ़ें बचाव का क्या है तरीका
मछली पालन

Fisheries: इन चार वजहों से ठंड में सबसे ज्यादा होती है मछलियों की मौत, पढ़ें बचाव का क्या है तरीका

chhattisgarh fisheries department
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए सबसे खतरनाक मौसम सर्दियों का होता है. सर्दियों में मछलियों में मृत्युदर बहुत तेजी से दिखाई देती है. इसके चलते मछली पालकों को नुकसान होता है. फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों में मछलियों को ठंड से बचाना बेहद ही जरूरी होता है. ये भी देखा जाता है कि ठंड के कारण मछली पालक तालाब में जाल भी नहीं चला पाते हैं, क्योंकि पानी ठंडा होता है और उनके लिए तालाब में जाना मुश्किल होता है. इससे बाजार में भी मछलियों को बेच नहीं पाते हैं. जबकि लंबे समय तक मछलियां तालाब में रहती हैं और इस वजह से भी उनमें मृत्युदर दिखाई देती है.

फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि ठंड में मछलियों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है तभी उनमें मृत्युदर कम की जा सकती है. फिश एक्सपर्ट की मानें तो सिलहन प्रजाति की मछली सर्दियों में ज्यादा अस्वस्थ रहती हैं. उनमें मूवमेंट कम हो जाता है, इस स्थिति में हर रोज कुछ समय के लिए पम्पिंग सेट के माध्यम से तालाब में ताजा पानी डालना चाहिए. हर 10 दिन में तालाब में जमा पानी एक चौथाई हिस्सा खाली कर देना चाहिए. इससे जिन मछलियों में मूवमेंट कम होता है और उन्हें ठंड से ज्यादा दिक्कत होती है उन्हें बचाया जा सकता है. जबकि मछली पालक ये भी कर सकते हैं कि ऐसी मछलियों को पालें जो ठंड में खुद को एडजेस्ट कर लें.

इन कारणों से ज्यादा होती है मौत

  1. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ठंड में मछलियों की मौत के कई कारण हैं. उसमें चार मुख्य हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक ठंड के मौसम में तालाब में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. जिससे मछलियों की दम घुटने से मौत हो जाती है. इसलिए एरियेटर चलाकर तालाब में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाया जाता है.
  2. ठंड में कई बार मछलियों की भूख की वजह से भी मौत हो जाती है. दरअसल, ठंड के कारण पानी ठंडा हो जाता है और मछलियों में मूवमेंट कम दिखाई देता है. ऐसे में मछलियां फीड तक नहीं पहुंच पाती और उनकी भूख वजह से मौत हो जाती है.
  3. मछलियों में तनाव भी होता है. ठंडा या गर्म तापमान, प्रजनन, कट, कीड़े, पर्याप्त भोजन न मिलाना या किसी अन्य तरह से मछलियों में तनाव होता है और इससे भी उनकी मौत हो जाती है.
  4. मछलियों के तापमान में होने वाले बदलावों के लिए बहुत संवेदनशील होती हैं. कुछ डिग्री का अंतर भी कभी-कभी उनकी मौत का कारण बन जाता है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fish Farming: वेट यूनिवर्सिटी के 20 फिशरीज ग्रेजुएट्स को मुख्यमंत्री भगवंत मान से नियुक्ति पत्र मिले

नई दिल्ली. लुधियाना स्थित गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी...

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
मछली पालन

Fisheries: देश में अंतर्देशीय मछली पालन से निर्यात बढ़ाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग...

गर्मी में भी मछली के तालाबों में पानी का स्तर लगभग 6 फीट रखा जाना चाहिए. इससे निचले हिस्से में पानी का तापमान उपयुक्त रहता है.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए जाल पैकेज और नाव बांटी, जरूरी टिप्स भी दिए

नई दिल्ली. फिशरीज सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई काम...