Home पशुपालन Animal News: ये काम करें, फूल दिखाने की नहीं आएगी दिक्कत, डिलीवरी के बाद इंफेक्शन ऐसे रोकें
पशुपालन

Animal News: ये काम करें, फूल दिखाने की नहीं आएगी दिक्कत, डिलीवरी के बाद इंफेक्शन ऐसे रोकें

Animal Husbandry: Father of 30 thousand children earns Rs 25 lakh per month from this buffalo and its price is Rs 10 crore.
पटना पशु एक्सपो में गोलू—2 भैंसा

नई दिल्ली. कई बार पशुओं में फूल दिखाने की समस्या आ जाती है. इसमें यूट्रस से पशु का अंदरूनी पार्ट बाहर निकल आता है और जिससे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है, जो पशु के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है. ऐसे में पशुओं की जान भी जा सकती है. जबकि इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ता है. कई बार पशुपालक भाई गाभिन पशु को ज्यादा तूड़ी खिला देते हैं, इसके चलते उसका पेट काफी देर तक भरा होता है. ऐसे में पशु के पेट में मौजूद बच्चे पर दबाव पड़ता है. जब बच्चे पर दबाव पड़ता है तो और पशु को फूल दिखाने की समस्या हो जाती है.

अगर पशुपालक भाई पशु को ऐसा खाना खिलाएं जो आराम से हजम हो जाए और आसानी से मल द्वारा बाहर निकल जाए तो इससे बच्चों के ऊपर कभी भी प्रेशर नहीं पड़ता. जिससे फूल दिखाने की समस्या नहीं होती है. इस बात का पशुपालकों को खास ख्याल रखना चाहिए की सोने से पहले बहुत ज्यादा हार्ड राशन पशु को नहीं देना चाहिए.

इस तरह का मिनरल मिक्सचर दें
पशु की डिलीवरी से 15 20 दिन पहले जब उसे अलग कर लिया जाता है तो उस वक्त पशु को मिनरल सप्लीमेंट अच्छी क्वालिटी का देना चाहिए. जिसमें फास्फोरस हो.

क्योंकि फास्फोरस और कैल्शियम वाला मिनरल सप्लीमेंट देने से पशु की पाचन शक्ति अच्छी हो जाती है. वहीं पशु को पेशाब भी लाल होने जैसी समस्या नहीं होती है.

अक्सर फास्फोरस और कैल्शियम की कमी से पशु का पेशाब भी लाल हो जाता है. यह भी एक तरह की समस्या होती है. इसलिए कोशिश करें कि अच्छा मिनरल मिक्सर पशु को खिलाएं.

इससे ये भी फायदा होगा कि पशु की जेर आसानी से गिर जाएगी और जेर समय से गिर जाएगी तो इससे पशु कोई दिक्कत नहीं आएगी और दूध उत्पादन में भी भी बेहतर मिलेगा. पशु अपनी क्षमता के मुताबिक और सही वक्त से दूध का उत्पादन करने लगेगा.

यहां सफाई का रखें खास ख्याल
पशुपालक भाई इस बात का भी ध्यान रखें कि कि जब पशु की डिलीवरी हो जाए तो पीछे के पार्ट की सफाई करते रहें. क्योंकि डिलीवरी के बाद बच्चेदानी का मुंह खुला हुआ होता है.

ऐसे में उसे इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है. जिसमें जर्म्स जाने की संभावना बढ़ जाती है. जिससे बच्चेदानी में इंफेक्शन हो सकता है.

क्योंकि अक्सर इस तरह के मामले सामने आते हैं कि डिलीवरी के बाद पशु के बच्चेदानी में इंफेक्शन हो जाता है.

इसलिए पशु की जेर गिर जाए तो इस वक्त पशु का पीछे का पार्ट बिल्कुल साफ सुथरा रखना चाहिए. उस जगह को सुबह-शाम पानी से धोना चाहिए.

जिस जगह पर पशु को बांधा जाता है, उस जगह पर भी सफाई रखना चाहिए. ताकि पशु को इंफेक्शन होने खतरा कम रहे. एक बार इंफेक्शन हो गया तो इससे दूध की प्रोडक्शन काम हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...