Home पशुपालन Disease: देश के कई हिस्सों में पीपीआर बीमारी फैलने का खतरा, यहां पढ़ें रोकथाम का तरीका
पशुपालन

Disease: देश के कई हिस्सों में पीपीआर बीमारी फैलने का खतरा, यहां पढ़ें रोकथाम का तरीका

goat and sheep difference, Goat FarmingA Goat Farmer, CIRG, Hemocus, Parasite, Animal Husbandry
भेड़ और बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. छोटे जुगाली करने वाले पशुओं जैसे भेड़ और बकरी को एक गंभीर बीमारी होती है. जिसे पेस्टे डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स” (PPR) कहा जाता है. वहीं भेड़ बकरी के प्लेग के नाम से भी इस बीमारी को जाना जाता है. ये बेहद ही संक्रामक और वायरल बीमारी है. इस बीमारी की वजह से पशुओं को काफी नुकसान होता है. इसलिए जैसे ही इस बीमारी की पहचान हो तुरंत ही पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए और संक्रमित पशुओं का इलाज करवाना चाहिए. अगर ऐसा न किया जाएगा तो फिर नुकसान उठाना पड़ सकता है.

पीपीआर जहां खतरनाक बीमारी है तो वहीं ये बीमारी इस महीने में एक बार फिर से जानवरों में देखने को मिल सकती है. बता दें कि कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर छोटे जुगाली करने वाले जानवरों भेड़ और बकरी को ये बीमारी होने के संकेत हैं. सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है और उसमें बताया गया है कि इस बीमारी का खतरा देश के कुछ जिलों में ज्यादा है. इसलिए उन जिलों को हाई रिस्क जोन में रखा गया है. पशुपालक भाइयों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

कहां-कहां ज्यादा है खतरा, जानें यहां
गुजरात के अमरेली जिले में बकरी, बकरियां और भेड़ में बीमारी हो सकती है. वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भी इस बीमारी का होने का खतरा है. मध्य प्रदेश के सीधी में भी बकरियों और भेड़ों को यह बीमारी अपना शिकार बन सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश के सोलन में और बिलासपुर में इस बीमारी के फैलने का खतरा है. इसी तरीके से राजस्थान में बारां जिले में इस बीमारी के फैलने का खतरा बताया जा रहा है. जबकि महाराष्ट्र के सिंहली में यह बीमारी जानवरों में देखी जा सकती है. इन जिलों के पशुपालक भाइयों को सतर्क रहने की सलाह सरकार की ओर से दी गई है.

जानें बीमारी से बचाव के लिए क्या करें
बता दें कि ये बीमारी मॉर्बिली वायरस की वजह से होती है जो रिंडरपेस्ट वायरस से संबंधित है. जब किसी बकरी या फिर भेड़ को यह बीमारी होती है तो उनमें बुखार मुंह और गले में छाले, दस्त, सांस लेने में तकलीफ दिखाई देती है. जब मामला गंभीर हो जाता है तो उनकी मृत्यु भी हो सकती है. इस बीमारी को रोकने के लिए वैक्सीन मौजूद है जो इसे रोकने में कारगर है. बता दें कि दुनिया भर में 70 से ज्यादा देशों में इस बीमारी की पुष्टि की गई है. कई देशों में इस बीमारी को फैलने का खतरा ज्यादा रहता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जैसे ही इस बीमारी के लक्षण दिखाई दें. संक्रमित पशुओं को तुरंत अलग कर देना चाहिए. ताकि स्वस्थ पशुओं में यह बीमारी न फैले.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...