Home पशुपालन Goat Farming: गर्मी में बकरी के बच्चों का इस तरह रखें ख्याल, बीमार नहीं होंगे और सेहतमंद भी रहेंगे
पशुपालन

Goat Farming: गर्मी में बकरी के बच्चों का इस तरह रखें ख्याल, बीमार नहीं होंगे और सेहतमंद भी रहेंगे

goat farming
युवान गोट फार्म में पाले जा रहे बकरी के बच्चे.

नई दिल्ली. गर्मी जब शुरू हो जाती है तो यह न सिर्फ इंसानों को परेशान करती है, बल्कि जानवर भी इसे बेतहाशा परेशान रहते हैं. खास करके उन जानवरों को ज्यादा दिक्कत होती है जो डेयरी पशुओं की कैटेगरी में आते हैं. वहीं बकरी और बकरी के बच्चों को भी गर्मी परेशान करती है. गोट फार्मिंग पर करीबी से नजर रखने वाले एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरी पालन में सबसे ज्यादा फायदा बकरी के बच्चों से ही होता है लेकिन दिक्कत यह है कि उनमें मृत्यु दर भी ज्यादा होती है और गर्मी में उन्हें गर्मी परेशान करती है. ऐसे में गर्मी के मौसम में बकरी के बच्चों को बचाना बेहद ही जरूरी होता है.

एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो अगर बकरी का बच्चा गर्मी परेशान हो गया तो इससे वह बीमार पड़ सकता है और बच्चों में मृत्यु दर भी दिखाई दे सकती है. इस बारे में देश के सबसे बड़े गोट फार्म युवान एग्रो फार्म के संचालक डीके सिंह ने बताया कि कैसे बकरी के बच्चों का गर्मी में ख्याल करना चाहिए. आइए इस बारे में यहां जानते हैं, जो आपके लिए बेहद ही काम की चीजें हैं.

छायादार जगह पर ही रखें
इस बात को गांठ बांध कर रख लें कि गर्मी की दिनों में बकरियों को छायादार जगह की जरूरत होती है. उनके बच्चों को भी ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां पर साया हो. गर्मी के दिनों में बच्चों को बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए ध्यान देना चाहिए कि बच्चों को बैक्टीरिया इन्फेक्शन न हो. डीके सिंह कहते हैं कि गर्मी के दिनों में मां के दूध के जरिए बच्चों के पेट में बैक्टीरिया पनप जाते हैं.

इंफेक्शन से बचाने के लिए करें ये काम
डीके सिंह के मुताबिक इसके चलते उनकी मृत्यु दर बहुत ज्यादा बढ़ जाती है लेकिन उसे आप छायादार जगह रखते हैं मां के साथ रखते हैं और पर्याप्त मात्रा में दूध पिलाते हैं तो इससे बकरियों की बच्चों को बैक्टीरियल इनफेक्शन नहीं होगा. दूध पिलाने में इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा दूध न पिलाएं या बहुत ज्यादा कम भी दूध न पिलाएं. जबकि दूध पिलाने में थोड़ा गैप भी जरूर रखना बेहद ही जरूरी होता है.

मां का दूध ही सबसे अच्छा
डीके सिंह का कहना है कि नियमित रूप से उनकी देखभाल करने की जरूरत पड़ती है. उनकी कुछ दवाइयां होती हैं, जो वेटरनरी डॉक्टर से पूछकर पिलाई जाती है. बकरी के बच्चों को कुछ सप्लीमेंट्स देने की जरूरत होती है. वह भी उन्हें टाइम से देना चाहिए गर्मी के दिनों में बच्चे पानी कम पीते हैं ऐसी कंडीशन में मां का दूध ज्यादा पीते हैं. मां का दूध ही उनके लिए ज्यादा अच्छा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...

पशुपालन

Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए करवाएं मुफ्त में टेस्ट

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देकर सरकार किसानों की इनकम को बढ़ाना...