Home पशुपालन Nattive Breed Of Belahi Cow: हरियाणा की पहचान है बेलाही गाय, जानें इसकी खासियत
पशुपालन

Nattive Breed Of Belahi Cow: हरियाणा की पहचान है बेलाही गाय, जानें इसकी खासियत

बेलाही गाय एक देसी गाय है, ये गाय रोजाना साढ़े तीन से चार लीटर तक दूध देती है.
बेलाही गाय.

नई दिल्ली. देश में बड़े पैमान पर पशुपालन किया जाता है. पशुपालक गाय पालन करके मुख्य रूप से दो तरह से कमाई करते हैं. गाय को पालकर उसका दूध निकाल कर बेचने से अच्छी खासी आमदनी होती है. इसके साथ ही गोबर का भी जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इस वजह से पशुपालक दूध और उसके गोबर से अच्छा फायदा उठते हैं. गाय के दूध को सेहत के ​लिए बेहतर माना जाता है. एक्सपर्ट भी गाय के दूध की सलाह देते हैं. आज हम इस आर्टिकल के जरिए बात कर रहे हैं, एक ऐसी गाय की नस्ल की, जिसे हरियाणा में पाला जाता है. ये गाय है बेलाही.

बेलाही गाय एक देसी गाय है, ये गाय रोजाना साढ़े तीन से चार लीटर तक दूध देती है. इस नस्ल का नाम बेलाहा शब्द के नाम पर रखा गया है. बेलाही का प्रजनन क्षेत्र हरियाणा राज्य में शिवालिक की तलहटी का है. ये गाय हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिले और चंडीगढ़ में पाई जाती हैं. आइये जानते हैं इसकी पहचान और खासियत.

बेलाही की पहचान: बेलाही गाय मजबूत, सहनशील होती हैं. ये मध्यम आकार के, सममित कद के और मुलायम एवं कसी हुई त्वचा वाले होते हैं. इनके शरीर का रंग एक समान लेकिन विशिष्ट होता है. ये गाय लाल भूरे, ग्रे या सफेद रंग में होती हैं. इन गायों का चेहरा और हाथ-पैर सफेद होता है. शरीर के निचले भाग पर सफेद रंग की विभिन्न मात्रा देखी जा सकती है. इन गायों का सिर सीधा, चेहरा पतला, माथा चौड़ा और सिरा उभरा हुआ होता है. इनके सींग दरांती के आकार के होते हैं. थूथन काला होता है और ऊपरी त्वचा सफेद एवं अच्छी तरह विकसित होती है. इन गायों की पूंछ लंबी होती है, पूंछ पर काला रंग लगा होता है. इनके खुर काले या भूरे रंग के होते हैं. थन मध्यम, गोल आकार का होता है.

नर और मादा की लंबाई: बेलाही नर की औसत ऊंचाई 131 सेमी. और मादा की 120 सेमी. होती है. नर की शरीर की औसत लंबाई 125 सेमी. और मादा की 117 सेमी. होती है. नर का औसत शारीरिक वजन 305 किलोग्राम त​क होता है. वहीं मादा का 267 किलोग्राम होता है. इस नस्ल की गाय से प्रति ब्यांत औसत दूध उत्पादन 1014 किलोग्राम है. इस गाय के दूध में वसा का प्रतिशत 5.25 होता है. इन गायों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी अच्छी होती है. इसलिए इनकी बीमारी का खतरा कम होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...