Home career Animal Husbandry: इस राज्य में 1100 पशु चिकित्सा अधिकारियों की जल्द होगी भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल
careerपशुपालन

Animal Husbandry: इस राज्य में 1100 पशु चिकित्सा अधिकारियों की जल्द होगी भर्ती, यहां पढ़ें डिटेल

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
बाड़े में बंधी भैंस. livestockanimalnews

नई दिल्ली. पशुपालन में स्वास्थ्य व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने के मकसद से राजस्थान सरकार ने 1100 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती करने का फैसला किया है. इसका फायदा पशुओं और पशुपालकों को सीधे तौर पर मिलेगा. कहा जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से पशुओं की स्वास्थ्य व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार आएगा. पशुपालन में स्वास्थ्य सेक्टर को इससे मजबूती मिलेगी और कहीं न कहीं इसका फायदा पशुओं के उत्पादन पर भी होगा. क्योंकि पशु जब स्वस्थ रहेंगे तो उससे उत्पादन भी बेहतर होगा. राजस्थान दूध उत्पादन के मामले में अपनी स्थिति और मजबूत कर पाएगा.

गौरतलब है कि सरकारें पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई काम कर रही हैं. पशुपालकों की मदद के लिए लोन और सब्सिडी भी दी जा रही है. ताकि पशुपालन करने वाले किसानों पशुओं को पालने में कहीं कोई दिक्कत न आए. वहीं जिन किसानों के पास बजट की कमी वो भी पशुपालन कर सकें. दरअसल, सरकार चाहती है कि पशुपालन करके किसान अपनी इनकम को बढ़ाएं, इसी वजह से पशुपालन को बढ़ावा देने का काम सरकार की ओर से किया जा रहा है.

पशुपालकों की बढ़ाना चाहते हैं इनकम
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) जल्द ही पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पदों के लिए भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी करेगा. पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार न केवल पशुपालन क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि पशुपालकों के समग्र कल्याण और उनकी आजीविका में सुधार के लिए भी संकल्पबद्ध है. इसी के तहत आवश्यक वित्तीय स्वीकृति के पश्चात् प्रशासनिक विभाग से अनुमोदन होने पर 1100 नए पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थना राजस्थान लोक सेवा आयोग को प्रेषित की गई है.

726 चिकित्सा अधिकारियों ने काम शुरू किया
इसी निरंतरता में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती की विज्ञप्ति शीघ्र ही जारी की जाएगी. इसी तरह मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि पशुपालन विभाग के 726 चिकित्सा अधिकारियों ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों से पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः स्थगित थी. व्यक्तिगत हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अनुमोदन के पश्चात 726 चिकित्सा अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, वहीं, नए 1100 पदों के लिए भी जल्द ही भर्ती संबंधी विज्ञप्ति जारी की जाएगी. मंत्री जोराराम कुमावत ने एक्स पर ट्वीट करके इस आशय की जानकारी दी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...