Home मीट Meat: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा खाया जाता है बकरे का मीट, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन सा है राज्य
मीट

Meat: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा खाया जाता है बकरे का मीट, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन सा है राज्य

mutton, livestock
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. दुनियाभर में बकरे के मीट को पसंद किया जाता है. भारत भी इससे अछूता नहीं है. यहां भी बकरे का मीट सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मीट में शामिल है. इसकेे चलते यहां इसकी कीमत भी ज्यादा है. बकरे का मीट रिटेल में 700 रुपए किलो तक बिकता है. यही वजह है कि साल 2024 में भारत में 13.52 करोड़ बकरे हलाल किए गए थे. जबकि लाखों बकरे हर साल बकरीद के मौके पर भी हलाल किए जाते हैं. बकरे का मीट घर के किचन से लेकर शादी—ब्याह की भी जान है. इसे लोग खाना ज्यादा पसंद करते हैं.

आपको बता दें कि बकरे का मीट खाने में भी फायदेमंद भी होता है. इसके मीट की क्वालिटी अन्य मीट के मुकाबले काफी बेहतर होती है. इसलिए ये मीट सभी का बहुत पसंदीदा है. एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों में अगर आप एक दिन छोड़कर इसे खाएंगे तो अच्छा रहेगा. यह मटन जितना ताजा होता है उतना ही फायदेमंद होता है. हड्डियों को जरूरी पोषण देने के लिए बकरे का मीट बहुत जरूरी है. इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं. बकरे के मीट में पाए जाने वाले हाई प्रोटीन के कारण आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

यहां पढ़ें राज्यों के आंकड़े
अब बात करते हैं कि बकरे मा मीट सबसे ज्यादा कहां खाया जाता है. बता दें कि सबसे ज्यादा बकरे का मीट पश्चिम बंगाल में खाया जाता है. यहां साल 2024 में 4.82 करोड़ बकरों को हलाल किया गया था. इसके बाद बिहार में 1.24 करोड़ बकरे हलाल किए गए थे. तीसरे स्थान पर महराष्ट्र है. यहां 1.20 करोड़ बकरे हलाल हुए. वहीं ओडिशा में 68.64 लाख, उत्तर प्रदेश में 55.53 लाख, तमिलनाडु में 77.09 लाख तेलंगाना में 69.18 लाख, कर्नाटक में 70.08 लाख, आंध्र प्रदेश 66.57 लाख और राजस्थान में 77.36 लाख बकरे हलाल हुए.

प्रोटीन से भरपूर होता है मीट
बकरे का मीट खाने वाले ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि पूरे बकरे में सबसे ज्यादा फायदेमंद गुण उसकी टांगों में होता है. बकरे की टांगों को खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है और जिन्हें शारीरिक कमजोरी होती है वह इसे खा सकते हैं. विटामिन और प्रोटीन की हर तरह की कमी को पूरा करता है. इससे मांसपेशियों में नई ताकत भी पैदा होती है.

विटामिन से भरपूर होता है
मटन में आयरन मौजूद होता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है. मटन में विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है. इसलिए इसे खाने में आंखों की रोशनी बढ़ाने तक का दावा किया जाता है. प्रोटीन युक्त मटन जिम करने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि खून की कमी को दूर करता है. इसके मीट में आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसके सेवन से शरीर को खून बनाने में सहायता मिलती है और अमीनिया से भी बच सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...

livestock animal news
पोल्ट्रीमीट

Poultry: बिहार ​अंडा-चिकन व्यवसाय का बनेगा हब, सस्ते फीड होंगे उपलब्ध

नई दिल्ली. पोल्ट्री सेक्टर में बिहार अब नई उंचाइयां छूने जा रहा...

poultry news
पोल्ट्रीमीट

Poultry: यूपी में पहली बार होगा पोल्ट्री कॉन्क्लेव, प्रदेश बनेगा पोल्ट्री हब

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की सरकार राज्य को पोल्ट्री हब बनाना चाहती...