Home मछली पालन Fish Farming: ​20 हजार रुपए में शुरू करिए मछली पालन से जुड़ा ये बिजनेस, खूब होगी कमाई
मछली पालन

Fish Farming: ​20 हजार रुपए में शुरू करिए मछली पालन से जुड़ा ये बिजनेस, खूब होगी कमाई

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन के साथ कई ऐसे काम हैं जो करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. अगर आप मछली पालन का अच्छा अनुभव रखते हैं तो आपको मछलियों को दी जाने वाली दावाओं के बारे में अच्छी खासी जानकारी हो गई होगी. क्योंकि मछलियों को बिना दवा दिए उनसे बेहतर उत्पादन नहीं लिया जा सकता. कई बार मछलियों को दवाई देना इसलिए भी जरूरी होता है, क्योंकि उन्हें बीमारियों से बचाया जाता है और इससे उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है. फिश एक्सपर्ट का कहना है कि इस लिहाज से मछलियों की दवा का कारोबार भी एक अच्छी कमाई कराने वाला काम साबित हो सकता है.

इसके लिए बहुत ज्यादा पूंजी की भी जरूरत नहीं पड़ती. आप थोड़ी सी पूंजी लगाकर मछली की दवाओं का कारोबार शुरू कर सकते हैं. इसमें ना दुकान का झंझट न किसी और चीज का. आप अपने घर पर ही दवा लाकर रख सकते हैं और जब मछली पालकों को जरूरत पड़ने पर उन्हें बेच सकते हैं. जबकि आप इससे अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. कई कंपनियां हैं जो आपको दवाएं होम डिलीवरी कर देती हैं. जिसमें आप एक टाइम मुनाफा लेकर मछली किसानों को यह दवाई बेच सकते हैं.

कौन सी दवाएं हैं जरूरी
फिश एक्सपर्ट का कहना है कि आजकल गांव देहात के किसान मछली पालन से खूब कमाई कर रहे हैं और इस कमाई को करने के लिए उन्हें समय-समय पर दवाइयों की जरूरत पड़ती है. चाहे वह हाइपर ग्रोथ हो, जिससे मछलियों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है या पानी को साफ रखने वाली तमाम दवाएं, जिससे पानी में ऑक्सीजन की मात्रा भी बनी रहती है. इसके अलावा कई ऐसे टैबलेट भी आती हैं जो तालाब के अंदर बारिश के सीजन में ऑक्सीजन के लेवल को बनाए रखती हैं. इसके अलावा प्लैंक्टन पाउडर भी दवा में शामिल है. जिससे मछलियों के लिए नेचुरल फीड तैयार किया जाता है. कई ऐसी मछलियां हैं जो इसे खाकर अच्छी ग्रोथ हासिल करती हैं.

कम पूंजी में शुरू करें बिजनेस
फिश एक्सपर्ट का कहना है कि आप यह सारी चीज किसी भी कंपनी से खरीद सकते हैं और अपने आसपास के मछली पालकों को उचित दाम पर बेच सकते हैं. इस काम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप मात्र 20 हजार रुपए में शुरू कर सकते हैं और हर महीने हजारों रुपए इससे आमदनी कर सकते हैं. आप चाहे तो मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए आसपास के लोगों मछली किसानों को अपने साथ जोड़ सकते हैं. बता दें कि मछली पालन के लिए तमाम दवाएं छोटे से लेकर बड़े पैक में उपलब्ध हो जाती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: आंध्र प्रदेश ने 64 लाख टन मछली उत्पादन कर टारगेट किया पूरा

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

PMMSY के तहत हरियाणा में फिशरीज सेक्टर हुआ मजबूत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) एक ऐसी योजना है, जिसके...