Home पोल्ट्री Poultry Feed: बाजार का महंगा फीड छोड़िए, घर पर बनाइए पोल्ट्री फीड और कमाइए मोटा मुनाफा
पोल्ट्री

Poultry Feed: बाजार का महंगा फीड छोड़िए, घर पर बनाइए पोल्ट्री फीड और कमाइए मोटा मुनाफा

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
प्रतीकात्मक

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग करने वाले ज्यादातर फार्मर्स मार्केट से पोल्ट्री फीड खरीदते हैं. जबकि पोल्ट्री फीड को घर पर भी बनाया जा सकता है. बता दें कि मार्केट में तीन तरह के फीड मिलते हैं. प्री स्टार्टर, स्टार्टर और फिनिशर फीड. इन फीड को खाकर मुर्गियां तेजी से ग्रोथ करती हैं और अंडा देने वाली मुर्गी अंडा देती है. जबकि मीट के लिए पाल जाने वाले मुर्गे जल्दी से मोटे ताजे हो जाते हैं और फिर इन्हें बेचकर अच्छी कमाई की जाती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि ये फीड अच्छे होते हैं और इनकी वजह से मुर्गियों को तमाम पोषक तत्व मिल जाता है. मुर्गियां जल्दी से ग्रोथ करती हैं.

जहां एक तरफ इन फीड को देने से मुर्गियां तेजी से ग्रोथ हासिल करती हैं तो वहीं इसका दूसरा पहलू यह है कि इसका प्राइस ज्यादा होता है. मान लीजिए कि अपने 50 किलो का कोई बैग खरीदा तो उसके लिए आपको 1700 रुपए तक खर्च करना पड़ेगा. बड़े पोल्ट्री फार्मर के लिए यह काम आसान होता है. क्योंकि उनका टर्नओवर ज्यादा होता है. इस वजह से महंगे फीड खरीद लेते हैं लेकिन छोटे फार्मर के लिए फीड को खरीदना आसान नहीं होता है.

इन चीजों से तैयार करें फीड
अगर आप 100 किलो फीड तैयार करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 55 किलो मक्का की जरूरत पड़ेगी. वहीं 10 किलो इसमें सोयाबीन की जरूरत पड़ेगी. 10 किलो बाजरा लेना पड़ेगा. गेहूं 7 किलो लेना होगा. जबकि टूटा हुआ चावल 10 किलो, ड्राई फिश जो आसानी से बाजार में उपलब्ध होती है, उसे 7 किलो लेना होगा. पोल्ट्री आयल या राइस आयल ​एक किलो की मात्रा में आपको लेना होगा. इन सारी चीजों से पोल्ट्री फीड बनाने के लिए आपको बस इतना करना है कि सभी चीजों को अच्छी सी तरह से मिला दें.

फीड बनाने में इस बात ध्यान रखें
पोल्ट्री फीड बनाने के लिए बस इस बात का ध्यान देना है कि आपकी बर्ड्स कितनी बड़ी हैं. उसकी चोंच कितनी बड़ी है और वो कितना दाना खा सकती हैं. उसी हिसाब से आपको इन फीड को छोटा करना है. मान लीजिए कि बर्ड अभी चूजे की अवस्था में हैं तो उनके लिए बड़ा दाना पचा पाना मुश्किल होगा. इसलिए उन्हें छोटा दाना देना चाहिए और अगर मुर्गियां बड़ी हैं तो फिर उन्हें उसी हिसाब से दाना देना चाहिए और अगर आप इन चीजों से पोल्ट्री फीड बना लेते हैं तो बाजार की तुलना में यह काफी सस्ता आपको पड़ेगा. इससे पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपका मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...