Home पशुपालन Snake Bite: युवक तरफ बढ़ रहा था सांप, बफादार डॉग ने खुद की जान देकर बचा ली मालिक के बेटे की जान
पशुपालनलेटेस्ट न्यूज

Snake Bite: युवक तरफ बढ़ रहा था सांप, बफादार डॉग ने खुद की जान देकर बचा ली मालिक के बेटे की जान

सांप और अमेरिकन बुल की फोटो.

नई दिल्ली. कुत्ते को दुनियाभर में सबसे वफादार जानवरों में एक माना जाता है. समय—समय पर कुछ ऐसे वाकिए भी घटते हैं, जिससे कुत्तों की वफादारी साबित होती है. जैसे मेरठ की इसी घटना को ले लें. जहां कुत्ते ने अपने मालिक के बेटे की जान बचाने के लिए खुद की जान की परवाह नहीं की और जहरीले सांप से जा भिड़ा. सांप ने कुत्ते को एक बार नहीं बल्कि कई बार काटा. इसके चलते उसके शरीर में जहर फैल गया. इसे पूरे मंजर को देखने वाले लोग कुत्ते की वफादारी को देखकर दंग रह गए.

दरअसल, पूरा मामला यूपी के मेरठ जिले के दौराला के रामपुरी मोहल्ले का है. जहां एक पालतू मादा डॉग ने वफादारी की मिसाल पेश करते हुए अपनी जान देकर मालिक के बेटे को सांप के हमले से बचा लिया. दरअसल रामपुरी निवासी किसान अजय कुमार उर्फ कल्लू का परिवार गर्मी की वजह से गैलरी में सो रहा था. उनका छोटा बेटा वंश (23) गेट की ओर सबसे आगे लेटा था. बुधवार तड़के करीब 3 बजे घर में रसेल वाइपर प्रजाति का जहरीला सांप घुस आया और वंश की चारपाई की ओर बढ़ रहा था. इसी वक्त वहां मौजूद अमेरिकन बुल नस्ल की पालतू डॉग ‘मिनी’ ने सांप से भिड़ गई.

27 घंटे तक चला इलाज
इस दौरान वहां सो रहे सभी की आंख खुल गई. तभी सभी ने देखा कि कुतिया मिनी ने सांप को अपने जबड़े में पकड़ा हुआ है और सांप बार-बार उसे काट रहा है. परिवार के लोगों ने हिम्मत बांधकर सांप को लोहे की रॉड से दबाया और उसके बाद एक डिब्बे में बंद किया गया और जंगल में छोड़ दिया. हालांकि सांप के काटने से कुतिया बेहोश हो गई और फिर उसे मोदीपुरम और फिर गाजियाबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 27 घंटे बाद उसकी मौत हो गई. मिनी पिछले पांच साल से इस परिवार का हिस्सा थी. वंश के घरवालों ने अब उसकी जगह दूसरी मादा डॉग ले आए हैं, जिसे भी ‘मिनी’ नाम दिया गया है.

सांप को पकड़ लिया
परिजनों के मुताबिक जब रसेल वाइपर वंश की चारपाई की ओर बढ़ रहा था. तभी मिनी सांप से भिड़ गई. सांप ने उसे 26 बार डसा, लेकिन उसने जबड़े से पकड़ नहीं छोड़ा. मिनी की भौंक से वंश की नींद खुली और वह बच गया. इसके बाद लोगों ने मिलकर सांप को पकड़ा मगर उसे मारा नहीं गया. मिनी की मौत के बाद परिवार के हर सदस्य ने उसे अंतिम विदाई दी. सभी कुतिया की मौत से बेहद ही सदमे में हैं. वहीं आसपास के लोगों ने भी जब इस घटना का सुना तो बेहद ही अफसोस करते नजर आए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: बरसात में 10 बीमारियां पशुओं को करती हैं परेशान, पशुपलान में होता है नुकसान

नई दिल्ली. मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और जगह—जगह बारिश हो...