Home पशुपालन Dog: बाजार कीमतों से सस्ती दरों पर पशुओं के लिए मिलेगा एंटी-रेबीज इंजेक्शन, यहां पर रहेगा उपलब्ध
पशुपालन

Dog: बाजार कीमतों से सस्ती दरों पर पशुओं के लिए मिलेगा एंटी-रेबीज इंजेक्शन, यहां पर रहेगा उपलब्ध

nagori bull, Animal Husbandry, Brucellosis, Brucellosis Disease, Brucellosis Vaccine, Brucellosis Vaccination Campaign, Vibhani News, Animal Breed
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मी का सीजन है, इस दौरान कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. जिससे पशुपालकों की भी परेशानियां बढ़ जाती हैं. कुत्ते जहां आम इंसानों को अपना निशाना बनाते हैं तो वहीं पशुओं पर भी हमला कर देते हैं. पशुओं पर हमला करके उन्हें घायल कर देते हैं. कई बार पशुओं की इसके चलते मौत हो जाती है. क्योंकि पशु बंधे होते हैं इसलिए कुत्तों के लिए आसान टारगेट बन जाते हैं और कुत्ते पशुओं को काट लेते हैं. पशुओं को जब कुत्ते काट लेते हैं तो उनका इंजेक्शन लगवाना पड़ता है.

वहीं अगर समय से इंजेक्शन न लगवाया जाए तो फिर पशुओं की इससे मौत भी हो सकती है. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में पशुपालकों को बाजार कीमतों से सस्ती दर पर कुत्ता काटने पर लगने वाला इंजेक्शन एंटी-रेबीज उपलब्ध कराया जाएगा. ताकि पशुपालकों को इसके लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत न पड़े.

विधायक, अफसर रहे बैठक में मौजूद
मध्य प्रदेश के मैहर में कलेक्टर रानी बाटड की अध्यक्षता में हुई जिला पशु कल्याण समिति की पहली बैठक में पशुपालकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है. इसी में से एक ये था कि अब मैहर जिले के पशु चिकित्सालयों और औषधालयों में एंटी-रेबीज और श्वान (कुत्तों) की बीमारियों के टीके समिति द्वारा खरीद कर निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराए जाएंगे. बैठक में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, एसडीएम विकास सिंह, डॉ. आरती सिंह और उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. पीके द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

8.65 लाख रुपए मिले हैं
उप संचालक पशु चिकित्सा, मैहर ने समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. बताया कि अक्टूबर 2024 से अब तक 8.65 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 3.07 लाख रुपए चलित पशु चिकित्सा इकाई वाहनों पर खर्च हुए है. समिति के खाते में अभी भी 5.58 लाख रुपए शेष है. बैठक में पशुपालकों की सुविधा के लिए गुणवत्तायुक्त टीके उपलब्ध कराने और समिति की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया.

खरीदकर उपलब्ध कराई जाएगी वैक्सीन
मौजूदा वक्त में शासकीय रूप से विभाग को एंटी-रेबीज और श्वान की बीमारी के टीके नहीं मिलते हैं, जिससे पशुपालकों को बाजार या निजी संस्थाओं से अधिक दरों पर टीके खरीदने पड़ते हैं. साथ ही, टीके के उचित स्टोरेज न होने से उनकी गुणवत्ता भी प्रभावित होती है. अब मैहर जिले के सभी पशु दवाखानों को पशु कल्याण समिति एंटी-रेबीज और श्वान की बीमारी से बचाव के टीके खरीद कर देगी. पशुपालकों को एंटी-रेबीज टीका प्रति डोज 130 रुपए और श्वान का 7 इन वन टीका प्रति डोज 550 रुपए में बाजार से सस्ती दरों पर उपलब्ध होगा, जिससे पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए करवाएं मुफ्त में टेस्ट

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देकर सरकार किसानों की इनकम को बढ़ाना...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal News: 6 मई को CIRB में पशुओं की होगी नीलामी, 20 हजार देकर लगा पाएंगे बोली

नई दिल्ली. केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार में होने पशुओं की नीलामी...