Home पोल्ट्री Poultry Disease News: मुर्गियों को ज्वाइंट पेन और लंगड़ापन से बचाने के लिए करें ये उपाय
पोल्ट्री

Poultry Disease News: मुर्गियों को ज्वाइंट पेन और लंगड़ापन से बचाने के लिए करें ये उपाय

poultry meat production in india
मुर्गियों की फॉर्म के अंदर की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. कई बार कुछ छोटी गलतियों की वजह से भी मुर्गियों में बीमारियां आ जाती हैं. मसलन, अक्सर मुर्गियों में ज्वाइंट पेन और लंगड़ापन की शिकायत हो जाती है. राजस्थान के पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry of Rajasthan) के मुताबिक ऐसा तब होता है जब पोल्ट्री फार्मर ड्रिंकर और फीडर की हाइट को एडजेस्ट नहीं करते हैं. इसके चलते मुर्गियां इन दोनों समस्याओं से ग्रस्त हो जाती हैं. उनमें मृत्युदर भी दिखाई देती है और जिससे बाद में पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान होता है.

हाइट फिट करने का तरीका
पोल्ट्री फार्मिंग के दौरान इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि फीडर और ड्रिंकर की हाइट मुर्गियों के लिए सही हो.

फीडर और ड्रिंकर की हाइट बर्ड की हाइट के मुताबिक एडजस्ट करना बेहद ही जरूरी होता है.

ड्रिंकर लाइन हमेशा ही बर्ड की चोंच के लेवल पर होनी चाहिए. वहीं फीडर को बर्ड की पीठ के बराबर फिट करना चाहिए.

अगर शुरू से लेकर आखिरी तक आप इन बातों का ध्यान रखेंगे और एडजस्टमेंट सही रखेंगे तो मुर्गियों में जॉइंट पेन और लंगड़ापन की शिकायत नहीं होगी.

हाइट सही रखने के फायदे पढ़ें यहां
हाइट सही रखने का ये भी फायदा यह भी है कि मुर्गियों का डाइजेशन अच्छा रहेगा.

जब बर्ड का साइज बराबर रहेगा तो मोर्टालिटी भी कम होगी और आपको फायदा होगा.

वहीं दवाओं पर खर्च भी कम हो जाएगा. क्योंकि मुर्गियां बीमार नहीं पड़ेगी.

नुकसान से बचने के लिए जानकारी है जरूरी
राजस्थान के पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry of Rajasthan) का कहना है कि इसलिए फीडर और ड्रिंकर की सही एडजस्टमेंट की तकनीक सभी मुर्गी पालन को पता होना चाहिए. यदि ऐसा नहीं होता है फिर मुर्गी पालन के काम में नुकसान उठाना पड़ेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry Farming: ब्लैक ऑस्ट्रेलॉर्प करती है ज्यादा अंडों का उत्पादन, 8 से 12 वर्ष होती है इसकी उम्र

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में जब ब्लैक ऑस्ट्रेलॉर्प की बात होती है...

पोल्ट्री के बिजनेस में बीमारियां रोक लीं तो ये मुनाफे का सौदा होता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: HPAI वैक्सीन से 100 फीसद तक पोल्ट्री बर्ड में रोकी जा सकती है मृत्युदर

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस के लिए सबसे बड़ी दुश्मन बीमारियां...