Home पशुपालन Goat: बकरी का आवास बनाने में किन बातों का रखें ध्यान, जानें यहां
पशुपालन

Goat: बकरी का आवास बनाने में किन बातों का रखें ध्यान, जानें यहां

ppr disease in goat
बीटल बकरी, goatwala.com

नई दिल्ली. इस में कोई शक नहीं है कि बकरी पालन से अच्छी कमाई की जा सकती है लेकिन अच्छी कमाई के लिए जरूरी है कि बकरियों की हर जरूरत का ख्याल रखा जाए. अगर हर जरूरत पूरी नहीं होगी तो सिर्फ आप कमाई कर सकते हैं, अच्छी कमाई नहीं. इसलिए बकरियों की रहने, खाने—पीने से लेकर तमाम जरूरतों का ध्यान दें. कुल मिलाकर कहा जाए तो साइंटिफिक तरीके से बकरी पालन करें ताकि मुनाफा कई और गुना बढ़ जाए. तभी आपको बकरी पालन के काम में फायदा होगा.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (Indian Council of Medical Research) का कहना है कि बकरियों के आवास पर भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. आवास का डिजाइन कैसा हो, ये बकरी पालन के लिए बेहद ही अहम है. आइए इस बारे में यहां डिटेल से जानते हैं.

बकरी पालन के लिए आवास कैसे बनाएं
बकरियों का बाड़ा उनके छत वाले आवास से सटा हुआ होता है. बाड़ा चारों तरफ से घिरा होना चाहिए.

1.5 मीटर से 2 मीटर ऊंची 4″ की जाली (चेन लिंक) इस काम में प्रयोग की जा सकती है.

जाली लगाने के लिए प्रत्येक 2 से 3 मीटर की दूरी पर लकड़ी की बल्ली अथवा लोहे के खम्बे जमीन में गाड़े जाते हैं.

जाली को सीधा रखने के लिये उसके ऊपरी एवं नीचे हिस्से में लोहे (जीआई) के मोटे तार डाले जा सकते हैं.

बांस एवं बल्लियों से भी बाड़े बनाये जा सकते हैं. बाड़े का क्षेत्रफल छत वाली जगह का दुगना रखा जाता है.

बकरी आवास की लम्बाई जरूरत के मुताबिक रखी जा सकती है परन्तु हवादार बनाने हेतु चौड़ाई किसी भी हालत में 12 मीटर से ज्यादा नहीं रखनी चाहिये.

चौड़ाई को जगह के अनुबकरी का आवास बनाने में किन बातों का रखें ध्यान, जानें यहां सार 6 मीटर से 8 मीटर के बीच में रखना उचित रहता है। इससे हवा के बहाव में कोई दिक्कत नहीं आती है.

इसी तरह, आवास की ऊँचाई, किनारे पर 2.7 मीटर से कम नहीं रखना चाहिए.

बकरी आवासों की लम्बाई 20 मीटर, चौड़ाई 6 मीटर तथा किनारे पर ऊँचाई 2.7 मीटर रखी जाती है.

नि​ष्कर्ष
अगर आप बताई गई बातों पर ध्यान देते हैं और इस तरह का आवास बनवाते हैं तो बकरी पालन में काफी अच्छा मुनाफा आपको मिल सकता है. इससे आपको बकरी पालन के काम में फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...