Home पशुपालन Animal Husbandry News: राजस्थान में खुला सेक्स सॉर्टेड सीमेन लैब, यहां पढ़ें इसके क्या हैं फायदे
पशुपालन

Animal Husbandry News: राजस्थान में खुला सेक्स सॉर्टेड सीमेन लैब, यहां पढ़ें इसके क्या हैं फायदे

छोटे जुगाली करने वाले पशुओं में, मादा जुड़वां या तीन बच्चों को पालने में असमर्थ हो सकती है और एक या अधिक बच्चे गर्भ में ही खत्म होने का खतरा हो सकता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. सरकार हर हाल में पशुपालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है. सरकार की इस पहल से किसानों की इनकम दोगुनी हो रही है. इसी कड़ी में कई योजनाएं सरकार की तरफ से शुरू की गईं, जिसका सीधा फायदा पशुपालकों को मिल रहा है. यदि कोई किसान पशुपालन करना चाहता है तो सरकार आर्थिक मदद दे रही है ताकि पशुपालन के काम में कहीं कोई दिक्कत न आए. इसी दिश में राजस्थान में भी एक अहम काम किया गया है. राजस्थान सरकार ने फ्रोजन सीमन बैंक में सेक्स सॉटेर्ड सीमन लैब को शुरू करने का काम किया है.

गौरतलब है कि राजस्थान में पशुपालन बड़े पैमाने पर किया जाता है. यहां गाय—भैंस के अलावा भेड़—बकरी का भी पालन किया जाता है. इसके चलते बहुत से लोगों की आजीविका इससे जुड़ी है.

कैसे बढ़ेगी किसानों की आय
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने, आरसीडीएफ सभागार में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, आणंद के सहयोग से आरसीडीएफ के बस्सी स्थित, फ्रोजन सीमेन बैंक में स्थापित सेक्स सॉर्टेड सीमेन लैब का उद्घाटन किया है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत सरकार देश के किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील है.

इसी कड़ी में राजस्थान में डबल इंजन सरकार भी सभी वर्गों खासकर पशुपालकों के हित में नवाचार कर, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है.

गौरतलब है कि इस यूनिट की शुरुआत होने से पशुधन की गुणवत्ता सुधारने, नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

एनडीडीबी के चेयरमैन डॉ. मनीष शाह ने कहा कि इस यूनिट से हर साल 10 लाख सीमेन डोज का प्रोडक्शन किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि राज्य के पशुपालकों को समय पर और सही दाम पर अच्छी क्वालिटी वाला सीमेन उपलब्ध कराया जा सकेगा.

एनडीडीबी के चेयरमैन शाह ने यह भी कहा कि भारत में 30 करोड़ से अधिक मवेशी हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं.

निष्कर्ष
राजस्थान में किए गए इस काम से पशुपालकों को सीधे तौर पर फायदा होगा. पशुपाल दूध का उत्पादन बढ़ा पाएंगे और उनकी इनकम भी बढ़ेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...