नई दिल्ली. बिहार स्वास्थ्य विभाग में ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 220 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. अगर आप खुद को इस नौकरी के लिए योग्य मानते हैं तो आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar. gov.in पर आवेदन करना होगा. इस नौकरी के लिए 15 हजार रुपए प्रतिमाह तनख्वाह दी जाएगी. वहीं आवेदन कर पाएगा जिसने (बायोलॉजी या मैथ्स) / 10+2 (बायोलॉजी या मैथ्स) के साथ ऑप्टोमेट्री में दो वर्षीय डिप्लोमा या एनपीसीबी की गाइडलाइंस के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त सरकारी अस्पताल में ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के रूप में दो वर्ष की ट्रेनिंग ली हो.
या फिर बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी, निजी, अर्ध सरकारी संस्थान से आईएससी. (बायोलॉजी या मैथ्स) 10+2 (बायोलॉजी या मैथ्स) के साथ ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के रूप में दो वर्ष की डिग्री ली हो.
ऐसे करें आवेदन
न्यूनतम 21 साल के लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं. और अधिकतम 42 साल के. रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क जनरल, बीसी, ईडब्ल्यूएस व अन्य को 500 रुपए, एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग को 125 रुपए है. आवेदन www.bssc.bihar. gov.in पर जाएं.
“New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें. फॉर्म भरकर सब्मिट करें. इसका प्रिंटआउट लेकर रखें.
नेवी में नौकरी करने का मौका
वहीं इंडियन नेवी ने सिविलियन ट्रेड्समैन स्किल्ड की 1200 से ज्यादा वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार indiannavy.gov. in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ इंग्लिश की नॉलेज होनी चाहिए. संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो या मैकेनिक या समकक्ष ट्रेड में आर्मी नेवी या एयरफोर्स में 2 साल काम किया हो.
उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार विशेष छूट मिलेगी.
ऑफिशियल वेबसाइट onlineregistrationportal.in पर जाएं. होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन खोजें. Civilian Tradesman Skilled 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करके लॉग इन करें. मांगी गई जानकारी दर्ज करें। फोटो, सिग्नेचर आदि डॉक्यूमेंट्स सही साइज में अपलोड करें.
फीस का भुगतान करके फॉर्म भरें. फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
चयन रिटन एग्जाम के जरिए होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगी.












