Home पोल्ट्री Poultry Farming: इस छोटी सी गलती से पूरे पोल्ट्री फार्म में फैल सकती है बीमारी, जानें क्या करना चाहिए
पोल्ट्री

Poultry Farming: इस छोटी सी गलती से पूरे पोल्ट्री फार्म में फैल सकती है बीमारी, जानें क्या करना चाहिए

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. कई पोल्ट्री एक्सपर्ट का ये मानना है कि पोल्ट्री फार्मिंग में आने वाली बीमारियां जिससे मुर्गियों में मृत्यु दर बढ़ जाती है. ये समस्या पोल्ट्री फार्मर की एक छोटी से गलती की वजह से होती है. एक्सपर्ट का कहना है कि यह गलती कुछ और नहीं बल्कि बीमारियों को नजर अंदाज करना है. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) के एक्सपर्ट की मानें तो अक्सर ऐसा होता है कि पोल्ट्री फार्मर मुर्गियों में होने वाली छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं. जिसकी वजह से मुर्गियों में गंभीर बीमारी फैल जाती है और नतीजे में बड़ी संख्या में फॉर्म मैं मौजूद मुर्गियों की मौत हो जाती है.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि कभी भी शुरुआती बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. क्योंकि यही शुरुआती बीमारी आगे चलकर बड़ा विकराल रूप ले लेती है. जिससे पोल्ट्री फार्मिंग के काम में बड़ा आर्थिक नुकसान होता है और पोल्ट्री फार्मिंग का काम बंद भी हो सकता है.

क्या गलतियां होती हैं
एक्सपर्ट कहते हैं कि बहुत से पोल्ट्री फार्मर ऐसा करते हैं कि कोई भी मुर्गी जब बीमार हो जाती है तो उसे नजर अंदाज कर देते हैं या उसका इलाज नहीं करते हैं.

इसके साथ-साथ बीमार मुर्गी को बाकी स्वस्थ मुर्गियों के साथ ही रहने देते हैं जो और बड़ी गलती बन जाती है.

जिसकी वजह से ये बीमार मुर्गी बाकी स्वस्थ मुर्गियों को भी तेजी से बीमार करने लगती हैं, जिसके नतीजे गंभीर होते हैं.

एक्सपर्ट कहते हैं अगर कोई मुर्गी बीमार दिखाई देती है तो उसे स्वस्थ मुर्गियों के साथ नहीं रखना चाहिए, तुरंत अलग कर देना चाहिए.

अलग करने के बाद पशु चिकित्सा की सलाह पर आप मुर्गी का इलाज कर सकते हैं. आप खुद से इलाज न करें. क्योंकि कई बार तो उसका इलाज खुद से करने से भी नुकसान होता है.

निष्कर्ष
पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो यह वह गलती है, जिससे पोल्ट्री फार्मिंग के काम में नुकसान होता है, लेकिन कभी भी बीमारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए. तुरंत ही मुर्गियों का इलाज करना चाहिए ताकि पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान न हो.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...