Home पोल्ट्री World Egg Day 2025: साल दर साल बढ़ रहा अंडों का प्रोडक्शन और खपत, यहां पढ़ें आंकड़े
पोल्ट्री

World Egg Day 2025: साल दर साल बढ़ रहा अंडों का प्रोडक्शन और खपत, यहां पढ़ें आंकड़े

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
अंडों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अंडे को लेकर भले ही एक तरफ ये बस चलती हो कि ये वेज है या नॉनवेज, लेकिन दूसरी ओर अंडा (Egg) बड़ी ही तेजी के साथ लोगों के घरों में जगह बनाता जा रहा है. अंडा लोगों की डाइट का अहम हिस्सा हो गया. हो भी क्यों न, कोराना के बाद लोग अपनी हैल्थ के प्रति ज्यादा सोचने लगे हैं. जबकि अंडा एक ऐसा स्पेशल फूड है, जो प्रोटीन का भंडार है. ऐसे में छोटे, बड़े बुजुर्ग और महिलाओं सभी के लिए अंडों का सेवन फायदेमंद है. वहीं न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट भी कहते हैं कि एक व्यक्ति को साल में तकरीबन 280 अंडे खाने चाहिए.

ऐसे में अंडे की खपत बढ़ रही है. अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो साल 2016-17 में जहां प्रति व्यक्ति के हिस्से में महज 68 अंडे आते थे, वहीं अब ये संख्या बढ़कर 103 तक पच गई है. हालांकि न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट का ये भी मनना है कि सभी को हैल्दी रहने के लिए और प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए 280 अंडों का ग्राफ छूना ही होगा.

कितना हो रहा है उत्पादन
गौरतलब है कि देश में हर साल पोल्ट्री कारोबार 10 फीसद की तेजी के साथ बढ़ रहा है. इसमें अंडों का कारोबार भी शामिल है.

वहीं अंडों के उत्पादन की बात की जाए तो इसमें भी हर साल ग्रोथ देखी जा रही है. साल दर साल अंडों का उत्पादन और खपत बढ़ रही है.

साल 2016-17 के अंकड़ों को देखें तो देश में 8814 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ था. जो मौजूदा आंकड़े का लगभग आधे के करीब है.

वहीं साल 2022-23 के दौरान अंडे के उत्पादन में वृद्धि हुई. इस साल देश में 13818 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ.

वहीं साल 2023-24 के आंकड़े की बात की जाए तो देश में 14277 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ है.

साल में कितनी हुई खपत
खपत की बात की जाए तो साल 2016-17 में जहां प्रति व्यक्ति अंडों की उपलब्धता 68 प्रति वर्ष थी, अब ये 100 के पार है.

प्रति व्यक्ति 2022-23 में अंडों की खपत 95 हो गई थी. जिससे पता चलता है कि लोगों का रुझान इस ओर बढ़ा है.

नेशनल एग क्वार्डिनेशन कमेटी के एक्सपर्ट कहते हैं कि हैल्थ के प्रति लोग इस कदर जागरुक हुए हैं कि अब प्रति व्यक्ति हर साल अंडों की खपत 103 तक पहुंच गई है.

निष्कर्ष
पोल्ट्री सेक्टर पर करीब से नजर रखने वाले एक्सपर्ट का कहना है कि अंडों का उत्पादन और खपत लगातार बढ़ रही है. साल 2023 और 2024 के आंकड़ों को ही मिला लें तो 3 फीसद से ज्यादा अंडों के उत्पादन में ग्रोथ आई है. इससे पता चलता है कि लोगों का अंडों के प्रति रुझान बढ़ा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...