Home पोल्ट्री World Egg Day 2025: अंडे की जर्दी और सफेदी दोनों हैं सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद, पढ़ें यहां
पोल्ट्री

World Egg Day 2025: अंडे की जर्दी और सफेदी दोनों हैं सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद, पढ़ें यहां

egg
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. आज दुनियाभर में वर्ल्ड एग डे (World Egg Day 2025) मनाया जा रहा है. भारत में अंडों को बढ़ावा देने वाली संस्थान नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी (NECC) भी इस दिन अंडों के तमाम फायदों को गिना रही है. न्यट्रीशियन एक्सपर्ट का कहना है कि अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता सोर्स है. अंडों को डाइट में शामिल करना बहुत ही फायदेमंद है. हालांकि देश में अंडों का उत्पादन और खपत दोनों ही बढ़ रही है. यानि एनईसीसी की तमाम पहल काम कर रही है. बताते चलें कि जो लोग अंडे खाते हैं, शायद उन्हें भी इसके बहुत से फायदों और इसके अंदर क्या क्वालिटी होती है नहीं मालूम है.

नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी (NECC) ने वर्ल्ड एग डे के मौके पर बताया है कि अंडे में क्या-क्या क्वालिटी पाई जाती है. बता दें कि अंडे की जर्दी और सफेदी दोनों ही फायदेमंद है. इनकी अपनी अलग-अलग खूबी है. यदि आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) के इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें.

एक अंडे की जर्दी क्या होता है
अंडे की जर्दी विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी1 (थायमिन), विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन) और विटामिन बी3 (नियासिन) होता है.

इसके अलावा विटामिन बी5 (पैंटोथेनिक एसिड), विटामिन बी6 (पाइरिडोक्सिन), विटामिन बी12 (कोबालामिन), फोलेट (विटामिन बी9) और बायोटिन (विटामिन बी7) हाता है.

इतना ही नहीं इसमें कोलीन, लोहा, फास्फोरस, जस्ता, सेलेनियम, कैल्शियम, तांबा, मैग्नीशियम, आयोडीन और सबसे अहम ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है.

अंडे की सेफेदी में क्या होता है
अंडे की सफेदी में हाई क्वालिटी का प्रोटीन जैसे एल्बुमिन होता है. जिससे इंसानों की मांसपेशियों का निर्माण और मरम्मत होती है.

सफेदी के अंदर कुल 9 आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो बॉडी खुद नहीं बन सकती और यह मांसपेशियों की मरम्मत और ग्रोथ के लिए बेहतरीन प्रोटीन होते हैं.

अंडे की सफेदी में फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल नहीं होती जो, इसे कम फैट और कम कैलोरी वाला आहार बनाती है.

जिन लोगों के फेस पर छेद होते हैं, उनके लिए अंडे की सफेदी बेहद कारगर है. यह स्किन को चमकदार बनाने में मदद करती है.

निष्कर्ष
नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे का नारा देती है. अंडों की इतनी खूबी पढ़ने के बाद तो इसे रोज डाइट में शामिल ही करना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: बरसात में मुर्गियों का बिछावन गीला, मतलब उत्पादन घटा, बीमारियां बढ़ीं

नई दिल्ली. इन दिनों बारिश का मौसम है. ऐसे में मुर्गी पालकों...

पोल्ट्री

Poultry Feed: फंगस लगा फीड मुर्गियों को खिलाने के हैं बड़े नुकसान

नई दिल्ली. इन दोनों बरसात का मौसम है, ऐसे में एक खतरा...

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गियों की चोंच को जरूर काट दें, तनाव से एक-दूसरे पर करती हैं हमला

नई दिल्ली. अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियों को पालने...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Egg Production Profit: हर दिन 50 मुर्गियों से मिलता है 40 से 50 अंडा, होती है अच्छी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि जब मुर्गी पालन अंडा उत्पादन...