Home पोल्ट्री Poultry Farming: सिर्फ इस एक गलती से मुर्गियों को हो जाती है सर्दी, यहां पढ़ें बचाव का तरीका
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ इस एक गलती से मुर्गियों को हो जाती है सर्दी, यहां पढ़ें बचाव का तरीका

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मुर्गियों को भी सर्दी जुकाम हो जाता है और इससे उन्हें परेशानियां होती हैं. अगर आप उन्हें सर्दी जुकाम से बचाना चाहते हैं पहले ही आपको सावधानी बरतने की जरूरत होगी. दरअसल बहुत से लोग ये करते हैं कि मुर्गियों की अच्छे से देखभाल नहीं करते हैं. इसके चलते मुर्गियों को सर्दी हो जाती है और एक बार जब इस तरह की परेशानी आ जाती है तो मुर्गियां दाना पानी खाना कम कर देती हैं. इसकी वजह से उनका वजन कम हो जाता है लेकिन पहले से मुर्गियों का ध्यान रखते हैं तो मुर्गियों को सर्दी नहीं होगी और उनका वजन भी कम नहीं होगा. इससे आपको नुकसान भी नहीं होगा.

ऐसे में हर मुर्गी पालक के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि मुर्गियों को सर्दी से बचाने के लिए पहले से क्या सावधानी बरती जाए. किस तरह से देखभाल की जाए. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि मुर्गियों को सर्दी से बचाना चाहते हैं तो मुर्गी घर के ​लिटर या बिछावन पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है.

क्या करना है पढ़ें यहां
एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्म में जो भी चीज बिछाई जाए वह हमेशा सूखी होनी चाहिए.

क्योंकि पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों का बिछावन अगर गीला होता है या उसमें नमी होती है तो इससे मुर्गियों को सर्दी हो जाती है.

बिछावन के तौर पर आप लोग धान का भूसा या लकड़ी का बुरादा बिछा सकते हैं और बहुत से पोल्ट्री फार्मर ऐसा करते भी हैं.

अगर आप इस चीज का इस्तेमाल करते हैं तो हर दिन रेकिंग भी करना है. यानी हर दिन उसे उलट—पलट भी करना जरूरी है.

इसके अलावा धान की भूसी या लकड़ी का बुरादा गीला हो जाता है. या फिर गंदा हो जाता है, तो उसे चेंज भी करना है.

निष्कर्ष
यदि लकड़ी का बुरादा गीला है या धान की भूसी और आप उसके ऊपर मुर्गियों को रखते हैं या गंदे बुरादे या धान की भूसी के ऊपर रखते हैं तब भी मुर्गियों को सर्दी हो सकती है. या दूसरी तरह की भी बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए पहले से सावधानी बरतना जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...