Home पशुपालन Fodder: सालभर चाहिए पशु के लिए चारा तो इस फसल की करें बुवाई
पशुपालनपोल्ट्री

Fodder: सालभर चाहिए पशु के लिए चारा तो इस फसल की करें बुवाई

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुओं के लिए हरे चारी की समस्या कोई नई बात नहीं है. खास तौर पर ठंड के मौसम में और गर्मी में यह समस्या रहती है. बड़े स्तर पर पशुपालन करने वाले पशुपालक भाई हरे चारे को लेकर परेशान रहते हैं. बहुत से लोग साइलेज बनाकर इसकी कमी को पूरा करते हैं लेकिन आपके पास अगर जमीन है तो अफ्रीकन टाल मक्का की बुवाई करके गाय, भैंस बकरी और भेड़ यहां तक कि पोल्ट्री के लिए भी चारा ले सकते हैं. ये बेहतरीन चारा फसल है और ये पशुपालन के साथ ही मुर्गी पालन करने वालों के लिए अच्छा चारा स्रोत है.

एक्सपर्ट का कहना है कि ये एक पौष्टिक और उच्च प्रोटीन वाला हरा चारा उपलब्ध कराती है, जो दूध उत्पादन, पशुओं के स्वास्थ्य और यहां तक की नए जानवरों के वजन को बढ़ाने में भी मददगार है. बताया जाता है कि इसके रेशेदार तने व पत्तियां जानवरों को ऊर्जा देते हैं, जो उन्हें ठंड से बचाने में भी मददगार साबित होता है.

खिलाने के फायदे क्या हैं
इसके इस्तेमाल की बात की जाए तो आप इसे हरे चारे के तौर पर गाय, भैंस, बकरी और भेड़ को दे सकते हैं. ये पौष्टिक तत्वों से भरा है.

इतना ही नहीं साइलेज बनाने के लिए भी यह चारा इस्तेमाल किया जा सकता है. क्योंकि लंबे समय तक इसको संरक्षित रखा जा सकता है.

इस चारे के अंदर प्रोटीन की बात की जाए तो 11 से 13 और शुष्क पदार्थ 17 प्रतिशत से ज्यादा होता है. इससे जानवरों को ताकत मिलती है.

मुर्गियों के अंडे में प्रोटीन होता है. यदि आप उन्हें इसका फीड खिलाते हैं तो अंडों के उत्पादन में भी फायदा मिलेगा.

अच्छी बात ये है कि यह चारा फसल 60 से 70 दिन में कटाई योग्य हो जाती है और एक एकड़ में इससे आपको 12 से 16 टन तक उपज मिल जाती है.

निष्कर्ष
भारतीय मिट्टी बेहद ही अनुकूल होती है और इसकी बुवाई कर पूरे साल चारा ले सकते हैं यदि आप पशुपालन कर रहे हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद चारा फसल है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: जानवरों की इमरजेंसी देखभाल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन जिंदगी बचाना वाला है उपाय

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने...

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियां के शरीर से बाहर ​नहीं निकलती है गर्मी तो हो जाती हैं बीमार

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में सबसे ज्यादा नुकसान मुर्गियों को...

careerपशुपालन

RAJUVAS: वेटरनरी यूनिवर्सिटी की परीक्षा 12 जुलाई को, प्री-पीजी के माध्यम से होगा इम्तिहान

नई दिल्ली. राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) में प्रवेश का...