Home मीट Meat Production: इस साल किस राज्य में सबसे ज्यादा हुआ मीट का उत्पादन, जानें यहां
मीट

Meat Production: इस साल किस राज्य में सबसे ज्यादा हुआ मीट का उत्पादन, जानें यहां

red meat and chicken meat
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मीट उत्पादन के मामले में भारत ने दुनिया भर में अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत किया है. भारत मीट उत्पादन करने वाले देशों की सूची में पांचवें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है. इस बार पिछली बार के मुकाबले ज्यादा मीट का उत्पादन ज्यादा हुआ है. दुनियाभर में मीट उत्पादन के मामले में भारत की रैंकिंग में सुधार में देश के पांच राज्यों का योगदान ज्यादा अहम है. जिसमें पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों का नाम शामिल है. इन राज्यों में ज्यादा मीट का उत्पादन हुआ है.

पशुपालन डेयरी मंत्रालय की ओर से पिछले दिनों जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक देश में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सबसे ज्यादा मीट का उत्पादन किया गया है. जिसकी वजह से भारत दुनिया भर में मीट प्रोडक्शन के मामले में चौथे स्थान पर आ गया है.

यहां पढ़ें किस राज्य में कितना मीट उत्पादित हुआ
बात अगर पश्चिम बंगाल में मीट प्रोडक्शन के आंकड़े की जाए तो यहां देश में हुए कुल मीट प्रोडक्शन में 12.46 फीसदी उत्पादन किया गया है.

वहीं उत्तर प्रदेश देश भर में सबसे ज्यादा मीट उत्पादन करने के मामले में दूसरे स्थान पर रहा है. यूपी में 12.20 फीसदी मीट का उत्पादन किया गया.

इसी तरीके से महाराष्ट्र में 11.57 परसेंट मीट प्रोडक्शन हुआ और ये राज्य तीसरे स्थान पर रहा है.

बात अगर आंध्र प्रदेश की जाए तो यहां पर 10.84 फीसदी मीट का उत्पादन हुआ. वहीं तेलंगाना में 10.49 फीसदी उत्पादन किया गया.

बता दें कि साल 2023-24 में देशभर में एक करोड़ ढाई लाख टन का मीट उत्पादन किया गया. वहीं साल 2024-25 में आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 5 लाख टन तक पहुंच गया है.

निष्कर्ष
सबसे ज्यादा 49 फीसद चिकन का उत्पादन किया गया. आपको यहां ये भी बता दें कि सबसे ज्यादा पोल्ट्री चिकन ही देश में खाया जाता है. वहीं मीट उत्पादन के मामले में बफैलो दूसरे, बकरी तीसरे, भेड़ चौथे और कैटल का नंबर पांचवा आता है. एक्सपर्ट का ये कहना है कि मीट उत्पादन बढ़ने से लोगों को रोजगार भी मिला है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्रीमीट

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में सही फीड मैनेजमेंट से ही हो सकती है ज्यादा कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के काम में कई बातों का ध्यान रखना...

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farm: गर्मी में मुर्गों को भरपूर पिलाएं पानी, कम पानी पिलाने से हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली. ब्रॉयलर मुर्गों से होने वाले मीट का उत्पादन देश में...

पोल्ट्रीमीट

Poultry: ब्रॉयलर मुर्गों का वजन बढ़ाने वाला सुपर फॉर्मूला फीड में छिपा है

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मोटे तौर पर दो तरह से कमाई...