Home पशुपालन Animal News: पशुपालकों व किसानों को 50 साल के लिए बिना ब्याज पर लोन देगी केंद्र सरकार
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: पशुपालकों व किसानों को 50 साल के लिए बिना ब्याज पर लोन देगी केंद्र सरकार

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को नई गति देने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए विशेष सहायता योजना लागू की है. स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के भाग-8 के तहत राज्यों को पशुधन क्षेत्र में सुधार के लिए 50 वर्षों की अवधि का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जाएगा. योजना के तहत वे राज्य अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के भी पात्र होंगे, जो पशुधन सुधार से जुड़े निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे. केंद्र सरकार का मानना है कि इससे राज्यों में पशुपालन क्षेत्र में पूंजी निवेश बढ़ेगा और किसानों तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी.

केंद्र सरकार की SASCI 2026-27 योजना के तहत राजस्थान को ग्रुप-1 में रखा गया है. सितंबर 2026 तक 12 लाख कृत्रिम गर्भाधान कर उनका डेटा भारत पशुधन पोर्टल पर अपलोड करने पर राज्य को 300 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि मिल सकती है. इसी लक्ष्य को लेकर 25 जून को पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सभी संभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर सितंबर तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए. ग्राम पंचायत स्तर तक माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है.

इन सुधारों पर रहेगा फोकस
योजना के तहत कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं का विस्तार किया जाएगा. जिसका फायदा डेयरी किसानों को सीधे तौर पर मिलेगा.

बता दें कि बेहतर नस्ल के दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ाने के लिए सेक्स-सॉर्टड सीमेन के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा.

इसके साथ ही खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा.

गांवों तक आधुनिक सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य है. योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया जाएगा.

पशुधन संजीवनी” जैसी सेवाओं के माध्यम से पशुपालकों को समय पर इलाज, कृत्रिम गर्भाधान और अन्य तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा.

निष्कर्ष
सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. ताकि पशुपालन करके किसान अपनी इनकम को बढ़ा सकें. वहीं इसका फायदा ये भी होगा कि इससे दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal: पशुपालन में नहीं करना चाहिए ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल, फायदा कम नुकसान ज्यादा है

नई दिल्ली. पशुपालन में ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं....

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: मंगला पशु बीमा योजना का पूरा नहीं हुआ लक्ष्य, मंत्री ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली. राजस्थान के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत...