Home पशुपालन Cow Husbandry: गाय को नमक देने से कमजोरी और थकान कम होती है, दूध उत्पादन बढ़ता है
पशुपालन

Cow Husbandry: गाय को नमक देने से कमजोरी और थकान कम होती है, दूध उत्पादन बढ़ता है

मध्य प्रदेश के एक गौशाला में चारा खाती गायें.

नई दिल्ली. हर इंसान टेस्ट के लिए नमक इस्तेमाल जरूर करता है. नमक के बिना कोई भी खाना पूरा नहीं है. हालांकि नमक सिर्फ खाने का टेस्ट ही नहीं बढ़ाता है. ये शरीर के लिए बेहद ही जरूरी होता है. ठीक उसी तरह से पशु के लिए भी नमक अहम है. ऐसे में पशुपालकों को चाहिए कि वो अपने पशु को नमक जरूर खिलाएं. आप गाय पालक हैं तो ये रिपोर्ट आपके काम की है. यहां हम आपको बताएंगे कि गाय के खाने में नमक मिलाने का क्या फायदा है.

एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह से गाय को हरा चारा, सूखा चारा, पानी आदि देना अहम होता है. ठीक उसी तरह से नमक भी देना जरूरी होता है. इससे पशु की कई शारीरिक जरूरत पूरी होती है. एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि नमक गाय के लिए संतुलित पोषण का काम करता है. जिससे वो स्वस्थ रहती है और बेहतर उत्पादन भी करती है. इसलिए थोड़ा सा ही नमक देना है लेकिन ये जरूरी है.

नमक के फायदे जानें
नमक जरूरी खनिजों का सोर्स होता है. नमक में मौजूद सोडियम (Na) और क्लोराइड (CI) जैसे खनिज गाय के शरीर के सामान्य कायों के लिए आवश्यक होते हैं.

इलेक्ट्रोलाईट संतुलन बनाए रखता है. संतुलित मात्रा में नमक देने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है, जो पाचन, तंत्रिका और मांसपेशियों के कार्यों के लिए जरूरी है.

गर्मियों में विशेष लाभ मिलता है. गर्मियों में पसीने के साथ कुछ खनिजों की कमी हो सकती है, इसलिए नमक देने से कमजोरी और थकान कम होती है.

मिनरल की पूर्ति में सहायक होता है. कई पशुपालक खनिजों की पूर्ति के लिए मिनरल मिक्सचर या मिनरल लिक ब्लॉक का उपयोग करते हैं. यह हड्डियों, दूध उत्पादन और प्रजनन के लिए लाभकारी है.

अधिक नमक नुकसानदायक भी है. अधिक मात्रा में नमक देना नुकसानदायक हो सकता है जैसे- पानी ज्यादा पीना, भूख कम होना, दस्त लगना आदि. हमेशा पशु चिकित्सक की सलाह लें.

याद रखें संतुलित आहार में थोड़ी मात्रा में नमक गाय के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन दोनों के लिए फायदेमंद है.

बड़ी गाय के लिए 30-50 ग्राम प्रति दिन, छोटी गाय या बछिया के लिए 15-30 ग्राम प्रति दिन. बता दें कि मात्रा पशु की उम्र, वजन, मौसम और आहार के अनुसार बदल सकती है.

निष्कर्ष
नमक देना जरूरी है लेकिन इसमें इस बात का ध्यान भी रखना है कि कितना देना चाहिए. न कम और न ही ज्यादा नमक दें. इससे पशु हैल्दी रहेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुधन बीमा पोर्टल की हुई शुरुआत, अब पशुपालकों के लिए मुआवजा पाना होगा आसान

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव...