Home डेयरी Milk Production: सस्ती और आसानी से मिलने वाली चीजों से ठंड में बढ़ाएं पशुओं का दूध उत्पादन
डेयरी

Milk Production: सस्ती और आसानी से मिलने वाली चीजों से ठंड में बढ़ाएं पशुओं का दूध उत्पादन

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. अक्सर पशुपालक भाई अपने डेयरी पशुओं के दूध के उत्पादन को बढ़ाने के लिए परेशान रहते हैं. जबकि बेहद ही आसानी से मिल जाने वाली और सस्ती चीजों से ही दूध का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. जी हां, ऐसा संभव है. खासकर ठंड में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए ये चीजें बेहद ही कारगर हैं. इससे दूध का उत्पादन आसानी के साथ बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ—साथ इन बातों का ध्यान रखें कि डीवॉर्मिंग जरूर करें. यानि पेट के कीड़े मारना जरूरी है. वहीं समय-समय पर लिवर टॉनिक का उपयोग किया जाना चाहिए.

इस रिपोर्ट हम आपको कड़ाके की ठंड और पाले के बीच सस्ती व घरेलू चीजों से गाय-भैंस का दूध बढ़ाने के 5 प्रमुख उपायों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं. इसलिए यहां बताई गई चीजों का इस्तेमाल एक बार जरूर करें.

सर्दियों में दूध बढ़ाने के 5 किफायती तरीके यहां जानें

  1. गुड़ या गुड़ का शीरा (Instant Energy)
    ठंड में पशु को शरीर गर्म रखने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की सख्त जरूरत होती है.

गाभिन (Pregnant) पशु को अधिकतम 100 ग्राम प्रतिदिन दें.

गैर-गाभिन पशु को 250 से 300 ग्राम प्रतिदिन दिया जा सकता है.

  1. पका हुआ दलिया और तेल बीज (Oil Seeds)
    बाजरा, मक्का या गेहूं—जो भी अनाज स्थानीय स्तर पर सस्ता हो, उसका दलिया पकाकर प्रतिदिन कम से कम 1 किलो दें.

जितना दलिया दें, सामान्य दाना मिश्रण की मात्रा में उतनी कटौती कर लें.

ऊर्जा और फैट बढ़ाने के लिए दलिया पकाते समय उसमें थोड़ी मात्रा में सरसों, तारा-मीरा, राई या तिल मिला सकते हैं.

  1. गुनगुना/ताजा पानी (डिहाइड्रेशन से बचाव)
    दूध का 85 फीसद से अधिक हिस्सा पानी होता है. ठंड में पशु ठंडा पानी पीने से बचते हैं, जिससे वे अंदरूनी डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं और दूध सूख जाता है.

पानी की टंकी में गर्म पानी मिलाकर तापमान संतुलित करें या बोरवेल का ताजा पानी थोड़े-थोड़े अंतराल पर भरें ताकि पानी पड़ा-पड़ा ठंडा न हो.

  1. मीठा सोडा (Sodium Bicarbonate / रूमेन बफर)
    सर्दियों में अधिक दलिया और कार्बोहाइड्रेट देने से रूमेन का पीएच स्तर गिर सकता है.

रूमेन का pH सामान्य रखने और पाचन ठीक रखने के लिए 50 ग्राम मीठा सोडा दें.

यदि प्रतिदिन भारी दलिया दे रहे हैं, तो रोजाना 50 ग्राम दे सकते हैं. या फिर हफ्ते में 2 से 3 बार दें.

  1. चूने का पानी और मिनरल बूस्टर (सस्ता कैल्शियम-फास्फोरस फॉर्मूला)
    घर पर तैयार किया गया चूने का निथरा हुआ पानी 100 ml प्रतिदिन दें.

सोडाफॉस फास्फोरस की पूर्ति और शरीर की अकड़न दूर करने के लिए 10 ग्राम मिलाएं.

मैग्नीशियम सल्फेट मेडिकल स्टोर से लाकर 5 ग्राम प्रतिदिन साथ में दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

NDDB के वैज्ञानिक बछड़ा पालन कार्यक्रम से पशुपालकों को कम समय में मिल रहे ज्यादा उत्पादक पशु

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन और IDF की भारतीय...

डेयरी

Dairy: वर्ल्ड डेयरी समिट ‘2027’ की मेजबानी करेगा भारत, सौंपी गई चाबी

नई दिल्ली. अगले साल 2027 में भारत डेयरी फेडरेशन (IDF) वर्ल्ड डेयरी...

डेयरी

Dairy Sector: न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 में NDDB को मिला डेयरी इनोवेशन अवार्ड

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB और भारत के डेयरी सहकारी...