Home पोल्ट्री Poultry Farming: घर की रसोई में मौजूद है मुर्गियों कई बीमारियों का इलाज, इस तरह घर पर तैयार करें ‘दवा’
पोल्ट्री

Poultry Farming: घर की रसोई में मौजूद है मुर्गियों कई बीमारियों का इलाज, इस तरह घर पर तैयार करें ‘दवा’

कावेरी नस्ल की मुर्गी.

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के दौरान बेहद सामान्य दिखने वाली लेकिन उत्पादन को प्रभावित करने वाली बीमारियां मुर्गियों को बहुत सताती हैं. इन बीमारियों से बचाना बेहद ही जरूरी है. इन छोटी-छोटी बीमारियों से बचाने के लिए बस एक ही दवा काफी है और आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. असल में हम बात कर रहे हैं, मुर्गियों में सुस्ती, सर्दी-जुकाम, छींकने और सांस की तकलीफ जैसी शुरुआती समस्याओं की. इन बीमारियों का इलाज घर की रसोई की प्राकृतिक चीजों से तैयार 100 फीसद असरदार देसी काढ़े (हर्बल एंटीबायोटिक) से किया जा सकता है.

हालांकि ​जब भी मुर्गियां सुस्त बैठें, पंख ढीले करके खड़ी हों या छींकें, तो उन्हें तुरंत बाकी स्वस्थ मुर्गियों से अलग कर देना चाहिए. ताकि आइसोलेशन में जाने से बीमार मुर्गियां दूसरी मुर्गियों को बीमार न कर पाएं. वहीं ​देरी करने पर यह संक्रमण हवा और पानी के जरिए पूरे फार्म में फैल जाता है और भारी नुकसान होता है.

कैसे तैयार करें काढ़ा
अब बात करते हैं देसी काढ़ा तैयार करने की सामग्री की. यहां हम आपको 100 मुर्गियों के हिसाब से काढ़ा तैयार करने की विधि के बारे में बताएंगे.

इसके लिए लहसुन 50 ग्राम लें. ये प्राकृतिक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक से भरपूर होता है.

अदरक 25 ग्राम लें. अदरक सर्दी-जुकाम, कफ और पाचन सुधारने के लिए असरदार है.

हल्दी पाउडर 2 चम्मच लें. ये एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और अंदरूनी घाव भरने के लिए अच्छा है.

तुलसी के पत्ते 15 से 20 लें. ये बुखार, वायरल संक्रमण रोकने और इम्युनिटी के लिए मुफीद है.

गुड़ 50 ग्राम लें. ये मुर्गियों को तुरंत ऊर्जा (Energy) देने और काढ़ा पीने योग्य बनाने में मददगार है.

काढ़ा बनाने बात करें तो अदरक, लहसुन और तुलसी के पत्तों को अच्छी तरह कूट लें.

फिर एक बर्तन में 2 लीटर पानी लें. इसमें कुटी हुई सामग्री, 2 चम्मच हल्दी और 50 ग्राम गुड़ मिलाकर धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक उबालें.

जब 2 लीटर पानी पककर 1 लीटर रह जाए, तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.

ठंडा होने के बाद काढ़े को छान लें और सुबह के समय मुर्गियों के ताजे पीने के पानी में मिलाकर पीने के लिए दें.

इसके अलावा बर्तनों को रोजाना साफ करें और कभी भी फंगस लगा या सड़ा-गला दाना मुर्गियों को न दें.

निष्कर्ष
फार्म के अंदर कीटाणुओं और अमोनिया को खत्म करने के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार ऐसी दवा का छिड़काव करें जिससे इंफेक्शन दूर हो जाए. आपको बता दें कि शुरुआती दिक्कतों के लिए काढ़ा इस्तेमाल करें, मुर्गियों को ज्यादा दिक्कत हो तो पशु चिकित्सक की सलाह भी जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

पोल्ट्री के बिजनेस में बीमारियां रोक लीं तो ये मुनाफे का सौदा होता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: ठंड में चूजों की मौत हर वक्त बना रहता है खतरा, पांच लापरवाही है जिम्मेदार

नई दिल्ली. सर्दियों के मौसम में चूजों की होने वाली मौतों (Mortality)...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: 1.5 लाख लगाकर शुरू करिए मुर्गी पालन, हर महीने हजारों में होगी कमाई

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से पोल्ट्री फार्मर्स हैं, जिन्होंने कम लागत से...

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गियों को हरा खिलाने के हैं तीन बड़े फायदे, ये खिलाएं, सावधानी भी बरतें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों को हरा चारा भी खिलाना चाहिए....

पोल्ट्री

Poultry: ‘सोयाबीन और मक्का के दाम नियंत्रित करने के लिए स्टॉकिस्ट लॉबी पर नियंत्रण की है जरूरत’

नई दिल्ली. ऑल इंडिया पोल्ट्री ब्रीडर्स एसोसिएशन के चेयरमैन बहादुर अली का...