Home मछली पालन Fish Farming Tips: ठंड में तालाब का पानी अगर हुआ ज्यादा ठंडा तो मरने लग जाएंगी मछलियां
मछली पालन

Fish Farming Tips: ठंड में तालाब का पानी अगर हुआ ज्यादा ठंडा तो मरने लग जाएंगी मछलियां

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
तालाब में मछली निकालते मछली पालक

नई दिल्ली. आमतौर पर तीन तरीके से मछलियों को पालकर मोटा मुनाफा कमाया जाता है. इसके लिए मछली पालक मछलियों को बायोफ्लॉक, आरएएस और तालाब का सहारा लेकर पालते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें सबसे परंपरागत विकल्प तालाब में मछली पालन है. हालांकि अब मछली पालन की बॉयोफ्लॉक और आरएएस तकनीक पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. जिसमें बायोफ्लॉक और आरएएस तकनीक बहुत ही बेहतर मानी जा रही है. क्योंकि कम खर्च में ज्यादा मछलियां पाली जा सकती हैं. जबकि इसके लिए ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं पड़ती है.

वहीं तालाब में मछलियों की देखभाल भी अच्छी तरह करने के लिए बहुत सही बातों का ध्यान रखना होता है. अगर देखभाल सही तरीके से की जाए तो मछलियों में बीमारियां आ सकती हैं और इसके नतीजे में मछली पालन में बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है. बता दें कि मछली पालन में मौसम का भी किरदार रहता है. मौसम के हिसाब से मछलियों की सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है.

मछलियों की ग्रोथ से है कनेक्शन
फिश एक्स्पर्ट का कहना है कि गर्मी और सर्दी में तालाब और टैंक के पानी का खासतौर पर ध्यान देना पड़ता है. इससे मछलियों की ग्रोथ का सीधा कनेक्शन है.

अगर सर्दी है तो तालाब और टैंक के पानी को ज्यादा ठंडा होने पर नुकसान होगा. इससे मछलियों की ग्रोथ प्रभावित होगी.

इसलिए जरूरी है कि सुबह-शाम मोटर चलाकर ताजा पानी को मिलाकर तालाब के पानी को सामान्य कर देना चाहिए.

इसी तरह से गर्मी में ताजा पानी चलाकर उसकी गर्माहट को कम करना चाहिए. इसके लिए तालाब के पास पानी की बड़ी मोटर का इंतजाम करना बेहतर विकल्प है.

अगर आप मछली पालन तालाब में कर रहे हैं तो टैंक या तालाब ऐसी जगह पर हो जहां पर सूरज की सीधी धूप पड़ती हो.

यदि ऐसा होगा तो पानी में सीप और घोंघे आदि जीव-जन्तु नहीं पनपेंगे. क्योंकि इससे मछलियों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

वहीं बरसात के दौरान मछलियों को मांसाहारी जीव-जन्तु से बचाने के लिए तालाब में जाल का इस्तेमाल करना बेहतर विकल्प है.

जबकि एक्सपर्ट कहते हैं कि पानी में दवा का छिड़काव करते रहना चाहिए. ऐसा करने से मछलियों की सेहत ठीक रहती है.

वहीं जाल चलाकर मछलियों को चेक भी करते रहना चाहिए. यदि मछलियों पर कोई फंगस दिखाई दे तो तुरंत इलाज करें.

निष्कर्ष
ये कुछ बाते हैं जो एक मछली पालक के तौर पर आपको पता होना चाहिए. इससे मछली पालन में आप खुद को नुकसान से बचा पाएंगे और फायदा भी अच्छा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: टूना मछली पालन के विकास के लिए जहाजों पर रखरखाव की होगी बेहतर व्यवस्था

नई दिल्ली. टूना मछली पालन का विकास उच्च मूल्य वाले समुद्री मत्स्य...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए एनएफडीबी राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज...