नई दिल्ली. मछली पालन में एक नहीं कई बातों का ध्यान रखना होता है. तभी मछली पालन के काम में सफलता मिलती है. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मछली पालन (Fish Farming) में तालाब के जल प्रबंधन और मछलियों को रोगमुक्त रखना सबसे महत्पूर्ण है. क्योंकि इसके बिना मछली पालन में आप सफल नहीं हो पाएंगे. जबकि मछलियों को रोगमुक्त रखने और पानी का सही प्रबंधन रखने के लिए चार चीजों का इस्तेमाल करना बेहद ही जरूरी होता है. जिसमें पोटैशियम परमैंगनेट, नमक, चूना और फिटकरी शामिल है.
हालांकि इन चीजों के इस्तेमाल के क्या फायदे हैं, इसकी जानकारी होना भी जरूरी है. अगर आपको पता ही नहीं होगा कि पोटैशियम परमैंगनेट, नमक, चूना और फिटकरी का इस्तेमाल क्यों महत्वपूर्ण है तो फिर आप इसका इस्तेमाल करेंगे ही नही. इसलिए यहां हम आपको इसकी जानकारी देंगे.
पोटैशियम परमैंगनेट का क्या है फायदा
पोटैशियम परमैंगनेट (KMnO4 / लाल दवा) तालाब के पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करता है.
जिससे मछलियां संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रहती हैं और पानी स्वस्थ बना रहता है. इससे मछलियों की ग्रोथ सही तरह से होती है.
तालाब में नकम क्यों डाला जाता है
नमक (Common Salt) मछलियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाता है. इसलिए इसे तालाब में जरूरी डालें.
जबकि बाहरी परजीवियों व फंगल इन्फेक्शन से बचाता है और मछलियों का तनाव (Stress) कम कर शारीरिक ग्रोथ तेज करता है.
चूना इसलिए तालाब में डालें
चूना (Lime) पानी का pH स्तर संतुलित करता है, मछलियों के शरीर पर लगे जख्म या फंगल इन्फेक्शन को ठीक करता है.
इसके अलावा चूना तालाब में डालने से मछलियों के शरीर का अतिरिक्त चिपचिपापन हटता है और तालाब की मिट्टी की गुणवत्ता सुधारती है.
हालांकि बाजार से लाया गया खड़ा चूना (कच्चा चूना) पानी के संपर्क में आने पर बहुत अधिक गर्मी पैदा करता है.
इसलिए इसे कभी भी सीधे सूखा तालाब में न डालें. पहले इसे अलग ड्रम या बर्तन में पानी के साथ घोलें.
जब इसका तापमान पूरी तरह ठंडा हो जाए, उसके बाद ही घोल का पूरे तालाब में समान रूप से छिड़काव करें.
फिटकरी इसलिए डालें
फिटकरी (Alum) तालाब के गंदले पानी को साफ और पारदर्शी बनाती है. पानी में तैर रहे मिट्टी और गंदगी के बारीक कणों को नीचे तल में बैठा देती है.
निष्कर्ष
चूना, फिटकरी, नमक और पोटैशियम परमैंगनेट तालाब में डालने के क्या फायदे हैं, इसकी जानकारी आपको हो ही गई होगी. इसलिए इनका इस्तेमाल करके आप मछली पालन को अच्छे ढंग से कर सकते हैं.











Leave a comment