Home पोल्ट्री Poultry: ठंड में पांच बीमारियां पोल्ट्री फार्मिंग में लाती हैं बड़ा नुकसान
पोल्ट्री

Poultry: ठंड में पांच बीमारियां पोल्ट्री फार्मिंग में लाती हैं बड़ा नुकसान

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. ठंड की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गे-मुर्गियों को बीमारी का खतरा भी है. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में मुर्गी पालन में देसी मुर्गे-मुर्गियों ब्रॉयलर मुर्गों और लेयर मुर्गियों में कम से कम पांच तरह की बीमारियों का खतरा तो रहता ही है. इसलिए ठंड में होने वाली इन पांच सबसे जानलेवा बीमारियों, उनके लक्षण और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानना पोल्ट्री फार्मर्स के लिए जरूरी है. नहीं तो वो पोल्ट्री के इस बिजनेस में उनको भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा.

इस रिपोर्ट में हम आपको इन्हीं बीमारियों के बारे में बताएंगे. बीमारी के नाम के साथ—साथ मुख्य कारण, प्रमुख लक्षण व प्रभाव बचाव व समाधान आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे. ताकि पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान न उठाना पड़े

यहां बीमारियों के बारे में जानें

  1. गाउट (Gout Disease) ठंड के कारण चूजों द्वारा पानी कम पीने से किडनी पर दबाव पड़ता है.

शुरुआती चूजों में 15% से 35 फीसद तक मृत्यु दर (Mortality) दिखाई देती है.

चूजों को नियमित गुनगुना पानी और किडनी फ्लशर/इलेक्ट्रोलाइट पिलाएं.

  1. सीआरडी (CRD – क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिजीज) ठंडी हवा या तापमान गिरने से ठंड लगती है.

इसमें बुखार आना, आंखों से पानी गिरना, सांस लेते समय गले से ‘घर-घर’ की आवाज शुरू हो जाती है.

बाद में सांस नली में बलगम जमने से बर्ड मुंह खोलकर सांस लेते हैं.

इसलिए पर्दा प्रबंधन और तुरंत वेटनरी डॉक्टर की सलाह से एंटीबायोटिक उपचार करें.

  1. रानीखेत (Newcastle Disease) अत्यधिक संक्रामक वायरल संक्रमण है.

हरे रंग की पतली बीट करना, गर्दन टेढ़ी होना या ऊपर की ओर मुड़ना लक्षण हैं.

पूरे फार्म में 90 परसेंट से 100 फीसद तक मृत्युदर का खतरा बना रहता है.

इसके बचाव का एकमात्र तरीका समय पर वैक्सीनेशन ही है.

  1. आईबी (IB – इन्फेक्शियस ब्रोंकाइटिस) सर्दियों में श्वसन तंत्र का वायरल संक्रमण है.

इसमें दाना-पानी बंद करना, अंडे के उत्पादन में भारी गिरावट देखी जाती है.

आंख-नाक से पानी बहना और सांस की नली (Trachea) में अत्यधिक लालिमा नजर आती है.

बायोसिक्योरिटी और समय पर टीकाकरण व चिकित्सकीय देखरेख जरूरी है.

  1. बर्ड फ्लू (Avian Influenza) सर्दियों में प्रवासी पक्षियों का फार्म के आसपास आना सामान्य है.

इसलिए इसे अत्यधिक संक्रामक और जानलेवा माना जाता है. इससे अचानक भारी संख्या में मुर्गियों की मृत्यु दिखाई देती है.

निष्कर्ष
किसी भी बीमारी के शुरुआती चरण में मुर्गियां सबसे पहले दाना और पानी कम या बंद करती हैं. इस संकेत को देखते ही तुरंत बीमारी की पहचान कर इलाज शुरू करें और फार्म की बायोसिक्योरिटी (सफाई, कीटाणुनाशक छिड़काव और बाहरी पक्षियों की रोकथाम) को सख्ती से लागू रखें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्मर हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली. पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश (Animal Husbandry Department Uttar Pradesh) के...

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: प्रबंधन में की गई गलतियों के कारण मुर्गियों को ठंड में होती है गंभीर ई-कोलाई बीमारी

नई दिल्ली. सर्दियों के मौसम में मुर्गियों में होने वाली सबसे घातक...

पोल्ट्री

Egg Production: ये तीन उपाय आजमाएं, मुर्गियां अंडा तोड़कर नहीं खाएंगी, यही है सही इलाज

नई दिल्ली. लेयर मुर्गियों को अंडा उत्पादन के लिए पाला जाता है....