Home मछली पालन Fisheries: 3,000 करोड़ रुपये का है भारत में सजावटी मछली का कारोबार
मछली पालन

Fisheries: 3,000 करोड़ रुपये का है भारत में सजावटी मछली का कारोबार

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भारत में मछली पालन में सजावटी मत्स्य पालन, मत्स्य पालन क्षेत्र का एक विशिष्ट और हाई वैल्यू वाला यानि उच्च मूल्य वाला खंड है. जिसमें मछली प्रजनन और पालन-पोषण, प्रजनन सामग्री और बीज उत्पादन, जीवित चारा, जलीय पौधे, एक्वेरियम सहायक उपकरण, चारा और स्वास्थ्य उत्पाद, खुदरा बिक्री, परिवहन और निर्यात शामिल हैं. भारत में सजावटी मछलियों की समृद्ध जैव विविधता पाई जाती है, जिसमें 374 से अधिक स्वदेशी मीठे पानी की सजावटी मछली प्रजातियां और 700 से अधिक स्वदेशी समुद्री सजावटी मछली प्रजातियां शामिल हैं. इसलिए सरकार सजावटी मछलियों के पालन को भी बढ़ावा देने का काम कर रही है.

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत, देशभर में 2,672 सजावटी मछली पालन और एकीकृत प्रजनन एवं पालन इकाइयों को मंजूरी दी गई है, जिनमें 2,465 पालन इकाइयां और 207 एकीकृत इकाइयां शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, 2024-25 तक पांच मीठे पानी के सजावटी मछली प्रजनन बैंक और 144 मनोरंजक मत्स्य पालन इकाइयों को भी मंजूरी दी गई है, जिनके लिए कुल 2 30.45 करोड़ रुपये का निवेश स्वीकृत किया गया है.

59.73 टन सजावटी मछली उत्पादों का निर्यात हुआ
आईसीएआर-केंद्रीय मीठे पानी के मत्स्य पालन संस्थान द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सजावटी मछली उद्योग का अनुमानित मूल्य लगभग 3,000 करोड़ रुपये है.

जिसमें सजावटी मछली प्रजनन, पालन-पोषण और व्यापार, एक्वेरियम सहायक उपकरण, जलीय पौधे और सजावटी उत्पाद शामिल हैं.

यह क्षेत्र लघु उद्यमों, महिला स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण युवाओं, स्टार्टअप उद्यमों और अन्य उद्यमियों को सहयोग देने की अपार क्षमता रखता है.

क्योंकि इसे अपेक्षाकृत सीमित भूमि और जल संसाधनों के साथ संचालित किया जा सकता है. इसलिए इसे बेहतर काम माना जाता है.

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित नवीनतम वार्षिक आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 2024-25 के दौरान लगभग 59.73 टन सजावटी मछली उत्पादों का निर्यात किया, जिनका मूल्य 16.94 करोड़ रुपये था.

भारत में मीठे पानी और समुद्री सजावटी मछलियों की व्यापक विविधता मौजूद है, लेकिन उच्च मूल्य वाली प्रजातियों के व्यावसायिक प्रजनन, स्वदेशी किस्मों को बढ़ावा देना जरूरी है.

वहीं यहां बेहतर गुणवत्ता आश्वासन, प्रमाणीकरण, पता लगाने की क्षमता, जैव सुरक्षा और कुशल जीवित मछली परिवहन के माध्यम से निर्यात बढ़ाने की अपार संभावनाएं भी हैं.

पिछले महीने ही भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने तमिलनाडु के मदुरै जिले के मेलूर जिले के मुक्कम्पट्टी गांव में स्थित पदिमुनेश्वर एकीकृत सजावटी मछली फार्म का दौरा किया था.

जहां भारत सरकार द्वारा तमिलनाडु के मदुरै जिले को पीएमएमएसवाई के तहत सजावटी मत्स्य पालन क्लस्टर के रूप में अधिसूचित किया गया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

fish farming in cage
मछली पालन

Fisheries: एमपी में आधुनिक केज कल्चर को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देकर मछली उत्पादन में वृद्धि करेगी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में अंतर्देशीय मछली पालन की व्यापक संभावनाओं को...

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
मछली पालन

Fish Farming: तालाब की मछलियों के लिए मुश्किलों भरा है ये मौसम, तुरंत उठाएं जरूरी कदम

नई दिल्ली. क्या आप मछली पालक हैं, अगर आपका जवाब है हां,...