नई दिल्ली. पशुपालन में जहां ये जरूरी है कि पशुओं को अच्छी खुराक दी जाए. उन्हें भरपूर मात्रा में पानी पिलाया जाए, जिससे पशु क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन करे. वहीं ये भी जरूरी है कि पशुशाला यानि डेयरी फार्मिंग के लिए बनाए गए शेड की अच्छी तरह से साफ-सफाई की जाए. क्योंकि अगर शेड साफ नहीं होगा तो पशुओं को कई तरह की बीमारियां अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं. बीमारी आने का सीधा सा मतलब है कि पशु का उत्पादन गिरेगा और इलाज में खर्च की वजह से पशुपालन की लागत बढ़ जाएगी. इससे हर तरह से नुकसान ही नुकसान होगा.
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि खासतौर पर सर्दी के मौसम में शेड की सफाई में ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. इस रिपोर्ट में लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज आपको इसी के बारे में जानकारी भी देगा.
सर्दी में गाय-भैंस का शेड साफ रखने का तरीका
गाय-भैंस का शेड साफ रखने के लिए सबसे जरूरी ये है कि राज सुबह गोबर उठाएं और फर्श सूखा लें.
एक्सपर्ट का कहना है कि गीला फर्श सर्दी में सबसे बड़ा दुश्मन होता है. इससे थनैला, खुर सड़न और निमोनिया हो जाता है.
ये बीमारियां बेहद ही खतरनाक हैं. इन बीमारियों की वजह से पशु का उत्पादन बहुत ज्यादा प्रभावित होता है.
इसके अलावा नीचे रोज सूखी पराली या भूसा बिछाना बेहद ही जरूरी होता है. इससे शेड सूखा रहता है.
वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि सर्दी में पशु को दिन में 2 से 3 बार पानी पिलाएं ताकि पशु को पानी की कमी न हो.
असल में बहुत से पशुपालक सर्दी में 1 बार पानी पिलाते हैं, ये गलत है.इससे पशु का दूध उत्पादन कम हो सकता है.
वहीं पशु को दिन में 2 से 3 बार ताजा पानी पिलाएं. इसमें ये ध्यान रखें कि बर्फ जैसा ठंडा पानी न दें, नांद का पानी रोज बदलें.
पानी कम पीने से दूध घटता है और अपच होती होती है. इससे पशुपालक को नुकसान का सामना करना पड़ता है.
इसके अलावा नांद रोज साफ करें. क्योंकि पशु इसी से खाना खाता है और इसकी सफाई भी जरूरी है.
पेशाब की नाली रोज साफ करें. नाली में पानी जमा न होने दें. हफ्ते में 2 बार चूना पाउडर छिड़कें.
इससे कीटाणु मरते हैं और अमोनिया की बदबू कम होती है. वहीं रात को सीधी ठंडी हवा से बचाना चाहिए.
दिन में खिड़की-दरवाजा खोलें ताकि धूप और हवा आए. शाम को उत्तर वाली तरफ बोरी परदा लगाएं. शेड के अंदर उपला या धुंआ न करें.












Leave a comment