नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन और IDF की भारतीय राष्ट्रीय समिति के सचिव डॉ. मीनेश शाह ने ‘IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2026’ में बछड़ों से जुड़े अवसरों पर भारत का दृष्टिकोण पेश किया. उन्होंने कहा कि डेयरी उद्योग का भविष्य बछड़ों से ही शुरू होता है. डॉ. शाह ने बताया कि भारत के कृषि, आर्थिक और सामाजिक जीवन में पशुओं का गहरा महत्व है और किसान अपने पशुओं को परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं. चूंकि भारत की एक बड़ी आबादी शाकाहारी है और उनके लिए दूध पोषण का मुख्य स्रोत है, इसलिए हर बछड़े का स्वास्थ्य देश की पोषण सुरक्षा और लाखों किसानों की आजीविका के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि बछड़ों की उच्च मृत्यु दर, पहली बार ब्यांत में देरी और दो ब्यांतों के बीच लंबा अंतराल भारतीय डेयरी किसानों के लिए लंबे समय से एक बड़ी बाधा रहा है. इससे उत्पादक पशुओं की संख्या कम हो जाती है और उन्हें पालने की लागत बढ़ जाती है. नर बछड़े, जिनका किसानों के लिए आर्थिक मूल्य बहुत कम होता है, इस चुनौती को और बढ़ा देते हैं.
बछड़े के जन्म से पहले ही शुरू हो जाता है कार्यक्रम
इन चुनौतियों से निपटने के लिए, उन्होंने NDDB का ‘वैज्ञानिक बछड़ा पालन कार्यक्रम’ पेश किया, जो बछड़े के जन्म से पहले ही शुरू हो जाता है.
इस कार्यक्रम के तहत, गर्भावस्था के अंतिम चरणों में पशुओं को विशेष आहार दिया जाता है.
पहले छह महीनों में बछड़ों को ‘काफ स्टार्टर’ (calf starter) दिया जाता है ताकि उनकी दैनिक वृद्धि और रूमेन (पेट का एक हिस्सा) का विकास बेहतर हो सके.
छह महीने के बाद उन्हें ‘काफ ग्रोथ मील’ (calf growth meal) दिया जाता है, जिससे वे जल्दी सही शारीरिक वजन तक पहुँच सकें.
जिससे उनके प्रजनन अंगों तथा स्तन ऊतकों (mammary tissue) का उचित विकास हो सके.
उन्होंने ‘सेक्स सॉर्टेड सीमेन’ (sex sorted semen) तकनीक का भी जिक्र किया, जिसे NDDB ने किफायती लागत पर स्वदेशी रूप से विकसित किया है.
यह तकनीक मादा बछड़ों की संख्या बढ़ाने में मदद करती है और नर बछड़ों के पालन के बोझ को कम करती है.
आगे कहा कि सही खान-पान, स्वास्थ्य देखभाल और प्रबंधन के ज़रिए, ये केंद्र बछड़ों की मृत्यु दर को कम करते हैं.
पहली बार बच्चा देने की उम्र को घटाते हैं और दो बार बच्चा देने के बीच के समय को कम करते हैं. इससे किसानों को जल्दी और लंबे समय तक उत्पादक पशु मिल पाते हैं.












Leave a comment