नई दिल्ली. भारत डेयरी सेक्टर में बहुत आगे है. दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन है. हालांकि फिर भी भारत प्रति पशु दूध उत्पादन में कई देशों से पीछे भी है. बावजूद इसके भारत के डेयरी सेक्टर की तरफ पूरी दुनिया की निगाहे हैं. दुनियाभर के देश भारत से डेयरी क्षेत्र में कुछ न कुछ सीखना चाहते हैं. इसी कड़ी में डेनमार्क की एक टीम ने भारत का दौरा किया और डेयरी सेक्टर की बारीकियों को सीखा. असल में सतत डेयरी विकास में भारत-डेनमार्क की मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने की कड़ी में इस दौरे को पूरा किया गया है.
बता दं कि कोपेनहेगन विश्वविद्यालय, टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क, COBO-कंसल्ट और रेन बायोसाइंस के एक प्रतिनिधिमंडल ने ‘ग्लोबल इनोवेशन नेटवर्क प्रोग्राम’ (GINP) के तहत 18-19 नवंबर 2026 को आनंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) का दौरा किया.
डेनमार्क की टीम को NDDB की पहलों को समझने का अवसर मिला
इस दो दिवसीय दौरे से उन्हें भारत की लघु डेयरी उत्पादन प्रणाली, और पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण, पशु प्रजनन के बारे में जानकारी हासिल की.
इसके अलावा सतत डेयरी विकास के क्षेत्र में NDDB की पहलों को समझने का अवसर भी डेनमार्क की टीम को मिला.
प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ, गांधीनगर’ और ‘गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर’ का भी दौरा किया.
बातचीत और चर्चाओं के दौरान, अनुसंधान, नवाचार, ज्ञान के आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए आपसी हित के कई संभावित क्षेत्रों की पहचान की गई.
दोनों पक्षों ने भारत-डेनमार्क साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई. साथ ही, इन चर्चाओं को सार्थक सहयोगात्मक पहलों में बदलने पर सहमति बनी.
ताकि पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर हो सके, दूध अधिक सुरक्षित बने और डेयरी उत्पादन प्रणालियाँ अधिक टिकाऊ हो सकें.
इस दौरे के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने NDDB की जीनोमिक्स और OPU-IVF प्रयोगशालाओं तथा ‘संजीवनी वाटिका’ को भी देखा.
इसके बाद उन्होंने मुजकुवा गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने किसानों से बातचीत की और ‘डेयरी कोऑपरेटिव सोसाइटी’ (DCS) तथा खाद प्रबंधन सुविधा (manure management facility) के बारे में जानकारी ली.
इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने NDDB CALF लिमिटेड और अमूल डेयरी का भी दौरा किया और अहम चीजों के बारे मं जाना.











Leave a comment