Home मछली पालन Government Scheme: मछली पालन के लिए 50 हजार से लेकर ले सकते हैं 15 लाख तक लोन
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Government Scheme: मछली पालन के लिए 50 हजार से लेकर ले सकते हैं 15 लाख तक लोन

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
तालाब में मछली निकालते मछली पालक

नई दिल्ली. क्या आप मछली पालन शुरू करना चाहते हैं और आपके पास मछली पालन करने के लिए बजट की तंगी है तो फिर घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि मछली पालन के काम को शुरू करने के लिए सरकार आपको लोन देगी. यानि सरकारी मदद लेकर आप मछली पालन का काम शुरू कर सकते हैं. इसके बाद आप अच्छी कमाई भी शुरू कर सकते हैं. क्योंकि मछली की डिमांड सालभर बनी रहती है और मछली पालन को उस जगह भी शुरू किया जा सकता है, जो जमीन कृषि के लिए उपयोगी न हो. इसके अलावा जगह कम है तो टैंक में भी मछली पालन किया जा सकता है.

आपको बता दें कि सरकार मछली पालन का काम शुरू करने के लिए 50 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन देती है. अच्छी बात ये है इसमें ब्याज भी कम लगता है और सब्सिडी भी मिलती है. फिर देर किस बात की आइए इस बारे में जानते हैं.

योजना का नाम लोन की राशि ब्याज दर / सब्सिडी लाभ
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत 50 हजार रुपए से 5 लाख रुपए तक शुरुआती स्तर पर लोन ले सकते हैं.

इसमें शुरुआती ब्याज दर लगभग 4 फीसद तथा 30 से 60 फीसद तक सब्सिडी मिलती है. SC/ST व महिला वर्ग को अतिरिक्त लाभ मिलता है.

नाबार्ड (NABARD) मत्स्य पालन योजना के जरिए 1 लाख से 15 लाख तक का लोन मिल सकता है.

इसमें ब्याज दर 7 परसेंट से 9 फीसद तक होगी. तथा श्रेणी अनुसार 30 परसेंट से 60 परसेंट तक सब्सिडी मिलेगी.

वहीं किसान क्रेडिट कार्ड यानि KCC के जरिए मछली पालन के लिए 3 लाख तक की मदद मिल सकती है.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)
लोन और सब्सिडी के लिए निम्नलिखित कागजात तैयार रखें. पहचान व बैंक विवरण के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो लगेगा.

जमीन के प्रमाण के लिए अपनी जमीन की खतौनी या कागज. यदि आप जमीन लीज या किराये पर लेकर तालाब बना रहे हैं, तो उसका वैध किरायानामा देना होगा.

विभागीय पंजीकरण के तौर अपने जिले के मत्स्य पालन विभाग (Fisheries Department) से पंजीकरण प्रमाण-पत्र हासिल करें.

ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन करें. आप आधिकारिक पोर्टल (https://pmmsy.dof.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

या सीधे अपने जिले के मत्स्य पालन विभाग व नजदीकी बैंक (SBI, PNB या सहकारी बैंक) में दस्तावेज जमा कर सकते हैं.

निष्कर्ष
स्वीकृति के समय की बात करें तो दस्तावेजों और परियोजना की जांच सही पाए जाने पर 15 से 30 दिनों के भीतर लोन की राशि स्वीकृत हो जाती है. इसलिए लोन लेकर आप अपना एक मजबूत काम शुरू कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Fisheries: 3,000 करोड़ रुपये का है भारत में सजावटी मछली का कारोबार

नई दिल्ली. भारत में मछली पालन में सजावटी मत्स्य पालन, मत्स्य पालन...

fish farming in cage
मछली पालन

Fisheries: एमपी में आधुनिक केज कल्चर को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देकर मछली उत्पादन में वृद्धि करेगी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में अंतर्देशीय मछली पालन की व्यापक संभावनाओं को...