नई दिल्ली. क्या आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो फिर तैयार हो जाइए. हालांकि ये नौकरी भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के लिए निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. जो भी पात्र बेरोजगार हैं वो 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.edac.in पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है और सेवा अवधि चार साल की होगी. चयन परीक्षा 25 सितंबर से शुरू किया जाएगा.
हालांकि अहम बात ये है कि महिल चयनित उम्मीदवार को सेवा के दौरान विवाह या गर्भधारण करने की अनुमति नहीं होगी. उम्मीदवारों को चार साल की सेवा अवधि में विवाह नहीं करने का वचन देना होगा. इस दौरान शादी करने पर उम्मीदवार को सेवा से बाहर कर दिया जाएगा. वहीं महिला उम्मीदवारों को गर्भधारण नहीं करने की भी शपथ लेनी होगी. गर्भवती होने पर सेवा से हटाया जाएगा और भविष्य में सभी तरह की भर्ती से भी उन्हें रोका जाएगा.
कितनी होनी चाहिए उम्र
विज्ञान विषय वालों के लिए 12वीं (फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश) में 50 परसेंट अंकों के साथ पास और इंग्लिश में भी 50 परसेंट अंक होने चाहिए. या 3 साल का डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सीएस, आईटी, इंस्ट्रूमेंटेशन) जिसमें इंग्लिश विषय और 50% अंक होने चाहिए. एज लिमिट की बात की जाए तो उम्र 17.5 से 21 साल तक के बीच होनी चाहिए. जिन उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 (दोनों तिथियों को शामिल कर) के बीच हुआ है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अनुसार उम्मीदवार की आयु फॉर्म भरने के दौरान 17.5 से 21 साल के बीच होनी चाहिए.
कंप्यूटर वाली परीक्षा कितनी देर की होगी
स्टार नामक 60 मिनट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. सही उत्तर पर 1 अंक, गलत पर 0.25 की निगेटिव मार्किंग और छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं. साइंस और नॉन-साइंस दोनों पेपर में अलग-अलग पास होना जरूरी है. गैर-विज्ञान वालों के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12वीं में 50% अंक और इंग्लिश में भी 50 परसेंट अंक जरूरी है. या दो साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें इंग्लिश और 50 परसेंट अंक हों. विज्ञान वाले छात्र ‘अन्य विषय’ की परीक्षा के लिए भी योग्य हैं और दोनों के लिए एक साथ परीक्षा दे सकते हैं.
कितने किमी दौड़ लगानी होगी
पीएफटी-1 में पुरुषों को 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी. पीएफटी-II में पुश-अप, सिट-अप आदि होंगे. एडेप्टेबिलिटी-1 में भौगोलिक और सैन्य स्थिती परखने के लिए लिखित परीक्षा, एडैप्टेबिलिटी-11 में वायुसेना के अनुरूप ढलने का मूल्यांकन होगा.












