Home पशुपालन Cow Farming: गोमूत्र-गोबर और इन चीजों की मदद से यूपी सरकार पैदा करेगी रोजगार, पढ़ें क्या है प्लान
पशुपालन

Cow Farming: गोमूत्र-गोबर और इन चीजों की मदद से यूपी सरकार पैदा करेगी रोजगार, पढ़ें क्या है प्लान

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. ये बात किसी से भी नहीं छिपी है ​कि गायों से मिलने वाली पांच चीजें, जिसे पंचगव्य कहते हैं, जिसमें दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर शामिल है, इससे यूपी सरकार रोजगार पैदा करने के प्लान पर काम कर रही है. इतना नहीं, सरकार इन चीजों से दवाएं भी बनाएगी. आयुर्वेद और परंपरागत चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए सरकार दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर (पंचगव्य) का इस्तेमाल करेगी. जिसके मद्दनेजर आयुर्वेदिक मंजन, मलहम और औषधीय उत्पाद तैयार होंगे. जिसका फायदा हर तबके के लोगों को मिलेगा.

सरकार इन उत्पादों को औपचारिक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में शामिल करने जा रही है. सरकार का कहना है कि इसका बड़ा फायदा ये भी है कि इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा और गोशालाओं की उपयोगिता भी पहले से अधिक बढ़ जाएगी. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कहा गया है कि एक्सपर्ट इस बात की तस्दीक कर चुके हैं कि गोमूत्र में औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इसलिए अब डायबिटीज और हृदय रोग जैसी कुल 19 बीमारियों के इलाज में गोमूत्र से बनने वाले प्रोडक्ट अहम भूमिका में होंगे.

किन बीमारियों में है कारगर पंचगव्य
उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के मुताबिक पंचगव्य में चमड़े की बीमारी, गठिया जोड़ों का दर्द, मुंहासे, साइनस, दमा एवं सांस संबंधी रोग को ठीक करने के गुण हैं. इतना नहीं पीलिया, पेट दर्द, तेज बुखार, एनीमिया, टॉन्सिल, हृदय रोग, चक्कर, सर दर्द, पालिप्स, डैंड्रफ, मधुमेह, गंजापन, अवसाद, रक्त विकार, दांत दर्द आदि में भी आराम पहुंचाने के गुण हैं.

क्या है योगी सरकार का प्लान
उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के ओएसडी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की मानें तो आयुष विभाग के सहयोग से पंचगव्य आधारित उत्पादों के निर्माण की दिशा में मजबूती से कदम आगे बढ़ाया जा रहा है. बता दें कि पंचगव्य का खास महत्व है और अब इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयार कर आमजन के लिए फायदेमंद दवाओं के रूप में इस्तेमाल केे लिए तैयार किया जा रहा है. योगी सरकार की योजना है कि पंचगव्य से बनने वाले उत्पादों को नए रिसर्च से जोड़ा जाए और इसे प्रमाणिक बनाया जाए. इससे इन उत्पादों को व्यापक स्तर पर चिकित्सा पद्धति में स्थान मिलेगा.

क्या और फायदा होगा
इस योजना से जहां देश की पुरानी चिकित्सा को फिर से मजबूती मिलेगी तो वहीं गोपालकों, किसानों और ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी खुलने की उम्मीद की जा रही है. कहा जा रहा है कि पंचगव्य उत्पादों की मांग बढ़ने से गोशालाओं की उपयोगिता भी बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. जिसका फायदा सभी तबके लोगों को मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...