Home पशुपालन Animal Husbandry: एक साल में 3600 लीटर दूध देती है इस नस्ल की गाय, पढ़ें डिटेल
पशुपालन

Animal Husbandry: एक साल में 3600 लीटर दूध देती है इस नस्ल की गाय, पढ़ें डिटेल

गिर क्रॉस गाय की कीमत को तय करने के लिए सबसे पहले उसके दूध की मात्रा और ब्यात को देखा जाना चाहिए.
गिर गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालक गाय पालन करके मुख्य रूप से दो तरह से कमाई करते हैं. गाय को पालकर उसका दूध निकाल कर बेचने से अच्छी खासी आमदनी होती है. इसके साथ ही गोबर का भी जैविक खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इस वजह से पशुपालक दूध और उसके गोबर से अच्छा फायदा उठते हैं. हर तरह की एक गाय पर हर दिन में 60 से 70 रुपए का खर्च आता है. इसके अलावा गायों को खल, चापड़, तिल्ली की खड़ और कपासिया दिया जाता है जो 15 से 16 रुपए तक किलो तक मिलता है. गौशाला में ढाई किलो दूध देने वाली गाय को 1 किलो दाना दिया जाता है. इसके अलावा गायों पर एक आदमी की भी जरूरत होती है.

65 रुपये केजी बिकता है दूध
यहां बात की जा रही है गिर गाय की. गिर गाय राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र में पाई जाती है. इसे देदेसण, गुजराती, सूरती, काठियावाड़ी और सोरठी भी कहा जाता है. इसका शरीर लाल रंग का होता है जिस पर सफेद धब्बे, गुंबद के आकार के और लंबे कान होते हैं. यह एक बेयांत में औसतन 2100 से 3600 लीटर दूध देती है. इस गाय की बिक्री एक लाख रुपये तक में होती है. इस गाय के दूध का औसत दाम 65 रुपए होता है. गाय 30 दिन में 360 लीटर दूध देती है.

385 किलोग्राम होता है वजन
इसकी सबसे अनूठी विशेषता और उनके उत्तल माथे हैं, जो इसको तेज धूप से बचाते हैं. ये मध्यम से लेकर बड़े आकार में पाई जाती है. गिर मादा का औसत वजन 385 किलोग्राम तथा ऊंचाई 130 सेंटीमीटर होती है. जबकि नर गिर का औसतन वजन 545 किलोग्राम तथा ऊंचाई 135 सेंटीमीटर होती है. इसके शरीर की त्वचा बहुत ही ढीली और लचीली होती है.

ये है इसकी पहचान
एक्सपर्ट कहते हैं की गाय के दूध का सेवन करने से दिमाग तेज होता है. ऑटिज्म और न्यूरो की बीमारी से बचाता है. कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ दूध में मौजूद पोटैशियम से शुगर और बीपी कंट्रोल रहता है. गिर गाय की पहचान की बात की जाए तो एक ऐसी खास नस्ल है जो अधिक दूध देने के लिए न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में जानी जाती है. गिर नस्ल की गाय को आसानी से पहचाना जा सकता है. इसके शरीर में गहरी लाल चॉकलेटी रंग के धब्बे होते हैं जो इसकी पहचान है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: गायों के जरिए ऑर्गेनिक खाद तैयार होगी, पारंपरिक जैविक खाद से 15 गुना अधिक प्रभावशाली होगी

नई दिल्ली. गो संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, वैज्ञानिक खेती और रोजगार से...

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरीद के लिए खास तरीके से तैयार किए जाते हैं बकरे, जानवरों का मिलता सबसे अच्छा दाम

नई दिल्ली. मुसलमानों का पाक त्योहार ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का इंतजार बकरी...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: यूपी की साढ़े सात हजार से अधिक गोशालाओं में कृषि सखियों की तैनाती होगी, गो सरंक्षण भी, रोजगार भी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...