Home पोल्ट्री Chicken: एक्सपर्ट ने कहा- चिकन खाने से नहीं होता है कैंसर, विटामिन-मिनरल्स के लिए जरूर खाएं
पोल्ट्रीमीट

Chicken: एक्सपर्ट ने कहा- चिकन खाने से नहीं होता है कैंसर, विटामिन-मिनरल्स के लिए जरूर खाएं

पोल्ट्री एक्सपर्ट अजीत रनाडे.

नई दिल्ली. देश में मीट खाने वाली की तादाद 75 फीसदी से ज्यादा हो गई है. इसमें भी सबसे ज्यादा 52 फीसद से ज्यादा लोग चिकन खाते हैं. बावजूद इसके चिकन को लेकर तमाम अफवाहें फैलाई जाती है. जबकि चिकन में तमाम न्यूट्रीशियन भी होता है. अगर चिकन खाया जाए तो ये इंसानी शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करता है. हाल ही में एक झूठ को खूब प्रसारित किया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति हफ्ते में 300 ग्राम से ज्यादा चिकन खाता है तो ये कैंसर का कारण बन सकता है. हालांकि से सच नहीं है और ये कहना है कि CLFMA of India के अजीत रनाडे कहा.

पोल्ट्री एक्सपर्ट अजीत रनाडे का कहना है कि कुछ जगहों पर ये दावा किया जा रहा है कि चिकन खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है. हफ्ते में 300 ग्राम चिकन खाना हानिकारक है. उन्होंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. चिकन खाना कैंसर का कारण नहीं बनता, अलबत्ता न खाने वाले लोग खुद को कई न्यूट्रीशियन से दूर कर रहे हैं.

सुरक्षित प्रोटीन का सोर्स है चिकन
अजीत रनाडे ने आगे कहा कि इंसानों को किसी भी चीज को अति करके नहीं खाना चाहिए. हर चीज की एक सीमा होती है. अगर किसी भी फूड को ज्यादा खाया जाएगा तो वो नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए शरीर की जरूरत के हिसाब से ही खाना बेहतर विकल्प होता है. चूंकि भारत की खाद्य सुरक्षा और पोषण लक्ष्यों के लिए एक सुरक्षित, पोषणयुक्त प्रोटीन स्रोत है. इसलिए हर किसी को चिकन खाना चा​हिए. उन्होंने कहा कि लोग चिकन खा भी रहे हैं, तभी देश में इसको खाने वालों की तादाद 52 फीसद से ज्यादा हो गई. उन्होंने कहा कि चिकन के खिलाफ मिथकों को तोड़ने की जरूरत ताकि लोगों को अच्छा फूड खाने को मिलता रहे.

विटामिन-मिनरल्स से भरपूर होता है चिकन
100 ग्राम चिकन के अंदर मिनरल्स की बात की जाए तो इसमें 189 एमजी पोटेशियम, 147 एमजी फास्फोरस, 70 एमजी सोडियम, 20 एमजी मैग्नीशियम, 11 एमजी कैल्शियम, 1.3 एमजी जिंक, 0.9 एमजी आयरन, 0.048 एमजी कॉपर, 0.019 एमजी मैग्जीन पाया जाता है. वहीं 100 ग्राम चिकन के अंदर 10 किस्म के विटामिन भी पाए जाते हैं. इसके अलावा दुबले—पतले लोगों के लिए चिकन एक अच्छा फूड साबित हो सकता है. जिन लोगों को अपना वजन बढ़ाना है वह चिकन का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें 15.06 ग्राम फैट पाया जाता है. वहीं प्रोटीन की बात की जाए तो 18.6 ग्राम प्रोटीन इसके अंदर होता है. जबकि 100 ग्राम चिकन के अंदर 215 kcal एनर्जी होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में फीड और दवा पर खास ध्यान दें मुर्गी पालक

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के काम में अगर सफल होना चाहते हैं...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry: 18 से 19 हफ्ते में अंडा उत्पादन के लिए तैयार होती हैं मुर्गियां

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम मीट उत्पादन और अंडा उत्पादन के...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: सोनाली मुर्गी पालन में अहम है 1 से 24 दिन, इसी दौरान दो वैक्सीन भी दें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग अगर सोनाली चूजों के साथ करना चाहते हैं...