Home डेयरी Cow Farming: इस नस्ल की गाय पालकर करें बंपर कमाई, एक दिन में देती है 30 लीटर तक दूध
डेयरी

Cow Farming: इस नस्ल की गाय पालकर करें बंपर कमाई, एक दिन में देती है 30 लीटर तक दूध

HF Cross Cow milk per day
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. किसान पशुपालन करके अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं. बहुत से किसान पशुपालन की ओर तेजी से रुख भी कर रहे हैं और वह ऐसे पशुओं को पालना चाहते हैं जिसके जरिए उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो सके. देश में पशुओं की कई देसी नस्ल हैं, जिनको पालकर किसान अच्छा खासा फायदा उठा रहे हैं. वहीं कई विदेशी नस्लों के पशुओं को भी पालकर ज्यादा मात्रा में दूध लेकर इससे उन्हें फायदा होता है. हम आपको इस आर्टिकल में आपको गाय की एक ऐसी ही नस्ल के बारे में बता रहे हैं, जो हर दिन 20 से 30 लीटर तक दूध दे सकती है. और उससे आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं

गाय एक्सपर्ट कहते हैं कि एचएफ गाय की यह खासियत होती है कि वह 20 से 30 लीटर दूध दे सकती है. ऐसे में अगर पशुपालक भाई इस दूध को बेचते हैं तो उन्हें रोजाना 55 रुपए किलो के हिसाब से 1625 रुपए और 65 रुपये के हिसाब से लेकर 1950 तक की कमाई हो सकती है. अगर हम 1650 रुपए के हिसाब से कमाई जोड़े तो महीने में 48,750 रुपए सिर्फ एक गाय से कमाई हो सकती है और इससे ज्यादा भी आए हासिल हो सकती है.

239 रुपये हर दिन खर्च होता हैः एचएफ गाय एक विदेशी गाय है. यह दूध भी ज्यादा देती है. इसलिए इसे रखने का खर्च भी अन्य गाय के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है. लेकिन उतना ही मुनाफा भी देती है. जिससे खर्च का कोई असर नहीं पड़ता है. आपको बता दें कि एचएफ गाय का 1 दिन का खर्च 239 रुपये तक हो सकता है. इसे हरा चारा दिया जाता है. जिसकी कुल कीमत 40 रुपये होती है. रोजाना 2 किलो सूखा चारा भी देना होता है जिसकी लागत 10 रुपये होती है. 9 किलो तक फीड दी जाती है जिसकी कीमत 180 रुपये होती है. एचएफ गाय को 10 रुपये का मिनरल मिक्चर दिया जाता है. इन सब को जोड़ दिया जाए तो यह खर्च 230 से लेकर 250 रुपये तक आता है.

एक्सपर्ट देते हैं पालने की सलाहः अब यह समझने वाली बात है कि जो गाय 250 रुपए का चारा खाकर हर दिन 1600 से 2000 रुपये तक की कीमत का दूध देती है, तो वह हर एतबार से फायदेमंद है. इसलिए बहुत से किसान इसे पाल रहे हैं और अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे हैं. एक्सपर्ट भी एचएफ गाय को पालने की सलाह किसानों को देते हैं. गाय की बात की जाए तो इसका वजन 580 किलो तक हो सकता है. हालांकि इसके साथ एक दिक्कत ये है कि यह ज्यादा गर्म क्षेत्र में नहीं रह पाती है. इस गाय खरीदना उन पशुपालकों के लिए बेहतर है जो ठंडे इलाके में रहते हैं और पैसा कमाना चाहते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...