Home डेयरी Dairy News: बनास डेयरी ने घटाया फीड का दाम, लाखों पशुपालकों को होगा बड़ा फायदा
डेयरी

Dairy News: बनास डेयरी ने घटाया फीड का दाम, लाखों पशुपालकों को होगा बड़ा फायदा

Amul Banas Dairy Plant, PM Modi, CM Yogi, Varanasi News
वारणसी के पिंडरा में बना अमूल बनास डेयरी प्लांट

नई दिल्ली. पशुपालन बेहतरीन काम है और इससे किसानों की आमदनी भी दोगुनी हो रही है. वहीं सरकार भी पशुपालन के जरिए ही किसानों आमदनी दोगुना करना चाहती है. गौरतलब है कि पशुपालन के काम में सबसे ज्यादा खर्च फीड पर ही आता है. पशुपालन के कुल खर्च में तकरीबन 70 फीसदी खर्च फीड पर आता है, अगर फीड महंगा हो जाए तो फिर पशुपालकों का मुनाफा कम होने लगता है. यही वजह है कि कई बार पशुपालक सस्ता फीड खिलाने लगते हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ता है और तब भी पशुपालकों को ही नुकसान होता है.

इसलिए पशुपालक भाई हमेशा इस चीज के लिए कोशिश करते हैं कि कैसे फीड पर आने वाले खर्च को काम किया जाए. पशुपालकों की इसी समस्या को समझते हुए बनास डेयरी ने बड़ा और अहम कदम उठाया है. जिससे सीधे तौर देश के लाखों पशुपालकों को फायदा मिलेगा. एक आंकड़े के मुताबिक बनास डेयरी के इस फैसले से लाखों पशुपालकों को 125 करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष रूप में फायदा होगा. आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं कि यह फायदा कैसे होगा.

लागू हो गई नई कीमत
दरअसल, बनास डेयरी ने अपने यहां बन रहे बेहतरीन क्वालिटी के दाने की कीमतों में कटौती कर दी है. बनास डेयरी के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी के नेतृत्व में यह अहम फैसला लिया गया है. जिसका लाखों पशुपालकों को फायदा मिलेगा. बनास डेयरी ने प्रति बैग की नई कीमतें जारी कर दी हैं. इसमें 80 रुपए की कटौती की गई है. यही वजह है कि अब बनास दाना 1500 रुपए की नई कीमतों पर पशुपालकों को मिलेगा. नई कीमत 1 जुलाई से लागू कर दी गई है. यानि अब नई कीमतों पर दाना मिलेगा.

ताकि किसानों को मिल सके फायदा
चेयरमैन शंकरभाई चौधरी के मजबूत नेतृत्व में बनास के लाखों पशु रक्षकों को बड़ी राहत मिली है. इससे उनका फायदा बढ़ जाएगा. गौरतलब है कि बनास डेयरी की ओर कुछ दिन पहले दूध के दाम बढ़ाकर किसानों एक और राहत दी गई थी. अब अनाज के दाम कम होने से पशुओं के उत्पादन में लागत कम हो जाएगी और उन्हें इससे ज्यादा फायदा होगा. बनास डेयरी की ओर कहा गया है कि सहयोग भावना और पशु कल्याण के लिए बनास डेयरी लगातार काम रही है, ताकि किसानों को इसका फायदा मिल सके और वो ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन कर सकें. अगर पशुपालक जयादा दूध का उत्पादन करेंगे तो उन्हें फायदा भी ज्यादा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...