Home पशुपालन Animal Husbandry: गाय अपने बछड़े को नहीं पिला रही है दूध तो क्या है इसका समाधान, जानें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: गाय अपने बछड़े को नहीं पिला रही है दूध तो क्या है इसका समाधान, जानें यहां

PREGNANT COW,PASHUPALAN, ANIMAL HUSBANDRY
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन के दौरान पशुपालक भाइयों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसलिए पशुपालक भाइयों को हर तरह की समस्या का सामना करना चाहिए. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो फिर पशुपालन में नुकसान हो सकता है. अगर पशुपालन में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आप पशुपालन के लिए ट्रेनिंग भी ले सकते हैं. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार पशुपालन के दौरान पशु अपने बछड़े को दूध नहीं पिलाते हैं. इसके चलते बछड़े का विकास रुक जाता है. जबकि दूध उत्पादन भी कम मिलता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, पहले देखना होगा कि ये किस वजह से हो रहा है.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर गाय अपने बछड़े को दूध नहीं पिला रही है और दूध भी नहीं निकलवा रही है तो इसकी दो वजह मुख्य है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि गाय ऐसा क्यों करती है और इसका कैसे समाधान दिया जा सकता है. ताकि पशुपालन में आपको नुकसान न उठाना पड़े.

इस वजह से दूध नहीं पिलाती है गाय
इस संबंध में सहायक आचार्य पशु पोषण विभाग पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय बीकानेर एनिमल एक्सपर्ट डॉ. राजेश नेहरा का कहना है कि यहां हमें इस बात को देखना होगा कि गाय देसी है या फिर विदेशी. क्योंकि इन दोनों ही मामलों में इलाज का तरीका अलग है. अगर देशी गाय है और बछड़े को अगर गाय दूध नहीं पिलाती है तो कहीं न कहीं यह इस बात की ओर इशारा करता है कि गाय में बछड़े के प्रति लगाव नहीं है. या कई बार ऐसा भी होता है कि पशु के अडर में दर्द की शिकायत रहती है. इसके चलते भी पशु अपने बछड़े को दूध नहीं पिलाते हैं. न ही दूध निकलने देता हैं. वहीं कई बार इन्फेक्शन का भी खतरा रहता है. इसलिए इससे बचाव करना चाहिए.

इस तरह करें समस्या का इलाज
एनिमल एक्सपर्ट डॉ. राजेश नेहरा का कहना है कि जब पहली बार गाय बच्चे को जन्म देती है तब कई बार बछड़े को दूध नहीं पिलाती है. ये आम सी समस्या है. यहां हमें ये देखना होगा कि क्या गाय अपने बछड़े को चाटती है या नहीं. हमें उसके अडर को भी चेक करना चाहिए. उसके बाद कोशिश करें बछड़े को उसकी मां के पास ले जाएं और उसके थन को पकड़ के बछड़े के मुंह में देने की कोशिश करें. अगर इस तरीके से प्रयास किया जाए तो फिर हो सकता है कि गाय बछड़े को अपना लें और उसे दूध पिलाने लगे. जब गाय बछड़े को दूध पिलाने लगेगी तो फिर दूध का उत्पादन भी बेहतर करने लगेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...