Home पशुपालन Animal Husbandry: गाय-भैंस के दूध से बाल्टी भरने वाला फॉर्मूला, ऐसे खिलाएं हरा चारा और दाना
पशुपालन

Animal Husbandry: गाय-भैंस के दूध से बाल्टी भरने वाला फॉर्मूला, ऐसे खिलाएं हरा चारा और दाना

cow and buffalo cross breed
गाय और भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. यदि गाय-भैंस को उसकी आवश्यकताओं के अनुसार संतुलित आहार दिया जाए तो वह भरपूर दूध देने में कामयाब हो जाएगी. पशु पालकों को ये समझ लेना चाहिए कि 10 किलो दूध देने वाली 20 किलो दूध देने वाली और 5 किलो दूध देने वाली गाय-भैंस की आवश्यकता अलग-अलग होती है. पशु पालकों को उनकी क्षमता के अनुसार ही हरा चारा और दाना आदि देना चाहिए. हमें पशुओं को हरे चारे के साथ-साथ संतुलित मात्रा में दाना भी देना चाहिए. ताकि भैंस की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके. इसके साथ ही भैंस को खनिज लवण भी देना चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक दाना खिलाना गाय-भैंस को तब बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है जब उसकी उत्पादन क्षमता ज्यादा होती है. अब यहां देखने वाली बात है कि दाना बनाने के लिए हमें क्या करना चाहिए. इसे कैसे बनाना चाहिए.

इस तरह बनाएं पशुओं का दाना
दाना बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के अनाज, खल समेत तमाम सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं. हमें उन्हें कितनी मात्रा में मिलना है कि पशु की तमाम आवश्यकता है पूरी हो जाए. उन्हें प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट वसा आदि की पूर्ति की जा सके. एक क्विंटल दाना बनाने के लिए मोटा-मोटा फार्मूला यह है कि इसमें 40 किलो अनाज होना चाहिए. जैसे गेहूं, जौ या मक्का मिलना चाहिए. इसके अलावा 35 हिस्सा इसमें खल का मिलना चाहिए. जिसमें तीनों खाल सरसों का खल, मूंगफली खल या अन्य खल को मिल सकते हैं. अगर हमारे पास तीन प्रकार के खल हैं तो उसमें 12-12 किलो के हिसाब से बांट सकते हैं. इसके अलावा हमें धान का चोकर, गेहूं का चोकर यह चने की चूरी अन्य चूरी दे सकते हैं. 23 भाग के करीब खनिज मिश्रण भी मिलना चाहिए. एक भाग नमक भी इसमें मिलना चाहिए. ऐसे हमारा एक क्विंटल दाना तैयार हो जाएगा.

दाने के साथ-साथ ये भी देना चाहिए
दाना बनाते वक्त हमें दाने के साइज पर भी ध्यान देना चाहिए. कई बार मोटा दाना डाल दिया जाता है. पशुओं का पाचन ठीक हो इसके लिए दाने का साइज ज्यादा नहीं होना चाहिए. किसान भाइयों की यह करना चाहिए कि अगर अगले गोबर में में दाना दिखाई दे तो उसका साइज हमें कम कर लेना चाहिए. यदि दाने को पानी में भिगोकर भैंस के आगे डाला जाए तो उसे पाचन क्रिया में और फायदेमंद होगा. ज्यादा दूध देने वाले पशुओं को दाने के अलावा उसे तेल भी दिया जा सकता है. दाने में मिलाकर और उन्हें प्रोटीन का सोर्स भी दिया जा सकता है. इसे हम दाने मिक्स करके उन्हें दे सकते हैं ताकि पशु की सारी आवश्यकता है पूरी हो जाए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...