Home पशुपालन Animal Husbandry: देसी गाय को गाभिन कराने का ये है सबसे अच्छा तरीका, जानें क्या करना चाहिए
पशुपालन

Animal Husbandry: देसी गाय को गाभिन कराने का ये है सबसे अच्छा तरीका, जानें क्या करना चाहिए

abortion in cows
गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुपलकों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है. कई बार ऐसा होता है कि पशु जल्दी गाभिन भी नहीं होते हैं. इससे पशुपालक परेशान हो जाते हैं. खासतौर पर देसी गाय को गभिन कराने में दिक्कतें आती हैं, लेकिन यह करना ही पड़ता है. क्योंकि जब देसी गाय सही तरह से गाभिन होती हैं तभी अच्छा दूध का उत्पादन होता है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि आमतौर पर देसी गाय में एआई करवाया जाता है लेकिन कई बार देसी गाय में एआई कराने में कुछ गलती हो जाने से देसी गाय गाभिन भी नहीं होती हैं.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि एआई में अगर बेहतर रिजल्ट नहीं मिलता तो उसका सबसे बड़ा कारण यही होता है कि इस प्रोसेस को करने वाला सही तरीके के इस्तेमाल नहीं कर रहा है. कहीं उससे कुछ गलती हो जाती है. एआई करने में देसी गाय में देसी गाय के सीमेन का ही इस्तेमाल होना चाहिए. जबकि अच्छे टेक्नीशियन द्वारा किया जाना चाहिए. तभी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है, नहीं तो रिजल्ट वेतन नहीं आएगा.

अच्छे सांड से करवाएं क्रॉस
एनिमल एक्सपर्ट का यह भी मानना है की देसी गायों में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है. इस वजह से इस समस्या का हल निकालना भी जरूरी होता है. इसका तरीका यह है कि जब गाय हीट में आए और गंदा डिस्चार्ज दे तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से दवा उसमें छुड़ा दें. दवा छोड़ देने से गाय की बच्चेदानी साफ हो जाती है. इसके बाद आप उसे सांड से क्रॉस करावा सकते हैं. अगर लोकल सांड अच्छा है तभी उससे क्रॉस करवाएं. क्योंकि उसको भी विशेष रख रखाव की जरूरत होती है. अगर विशेष गौशाला का विशेष रख रखाव वाला सांड है तो ही उससे गाभिन करवाना चाहिए, नहीं तो रिजल्ट बेहतर नहीं मिलेगा.

ये काम करें तो मिलेगा बेहतर रिजल्ट
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं देसी गाय की हीट को देसी सांड आसानी से पहचान लेता है. इसके बाद क्रॉस कराने से बेहतर रिजल्ट मिलता है, लेकिन जरूरी यह है कि सांड संक्रमित नहीं होना चाहिए. नहीं तो गाय को दिक्कतें हो जाती हैं. जबकि सांड संक्रमित नहीं होता तो देसी गाय कंसीव कर जाएगी. तीसरी एक समस्या यह भी आती है कि जब भी देसी गायों में विटामिन मिनरल्स की कमी होती है और पेट में कीड़े रहते हैं तो भी वो कंसीव नहीं कर पाती हैं. इसलिए डीवार्मिंग करना और उन्हें मिनरल मिक्सचर देना भी जरूरी होता है. अगर इसे रेगुलर हैबिट में शामिल कर लिया जाए तो इससे अच्छा रिजल्ट ले सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...