Home डेयरी Dairy Animal: इस वजह से गाय का दूध उत्पादन हो जाता है कम, बढ़ाने का तरीका भी पढ़ें यहां
डेयरी

Dairy Animal: इस वजह से गाय का दूध उत्पादन हो जाता है कम, बढ़ाने का तरीका भी पढ़ें यहां

abortion in cows
गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में अगर पशु ज्यादा दूध देता है तो इससे डेयरी फार्मर को फायदा होता है. मान लीजिए किसी डेयरी फार्म में 10 पशु हैं और सभी पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध देते हैं तो हर दिन इससे डेयरी फार्मिंग करने वाले किसान को मुनाफा मिलता है. जबकि पशु अगर अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन नहीं कर रहे हैं तो इससे नुकसान भी होता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि पशु का लवेटी जिसे थन कहा जाता है, यह सही तरह से तैयार नहीं हो पाता है. जिसके चलते पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन नहीं कर पाते हैं.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर पशु की लेवटी यानी थन सही से तैयार नहीं है तो कभी भी पशु दूध का उत्पादन सही नहीं करेगा. लेवटी बहुत ज्यादा बड़ी या बहुत ज्यादा छोटी नहीं होनी चाहिए. ये ऐसी हो कि जिससे दूध का उत्पादन ज्यादा मिले. इस आर्टिकल हम आपको पशु की लेवटी कैसे तैयार की जाए, इसका तरीका बताने जा रहे हैं. ताकि पशुपालन में आपको ज्यादा मुनाफा मिल सके.

गाय को खिलाएं ये जड़ी-बूटियां
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि गाय की लेवटी तैयार करने के लिए उसे अच्छी खुराक की जरूरत होती है. जिससे वह तंदुरुस्त होती है और उसका थन भी अच्छे से तैयार हो जाता है, लेकिन पशुपालकों के मन में अक्सर ये सवाल होता है कि उसे ऐसा क्या खिलाया, जिससे कि गाय तंदुरुस्त भी हो और उसकी लेवटी अच्छी हो और उन्हें ज्यादा दूध का उत्पादन मिले. इसके लिए आपको कुछ जड़ी-बूटी की जरूरत पड़ेगी. जिसे खिलाने से पशु का थन मजबूत हो जाएगा. इसके लिए 1 किलो पीली शतावर, 1 किलो अश्वगंधा, 1 किलो मिश्री, 1 किलो सौंफ, 1 किलो आंवला और 1 किलो बेलगिरी की जरूरत पड़ेगी.

जानें कब खिलाना है
इन सारी चीजों को एक-एक किलो ले लेंगे तो 6 किलो की मात्रा बन जाएगी. बच्चा देने के 2 महीना पहले पशु को इन जड़ी-बूटियों से बने मिश्रण की खुराक देना शुरू कर दें. खुराक की बात की जाए तो हर दिन के लिए 100 ग्राम खुराक बना लें और पशु को देना शुरू करें. इस चीज को खिलाने से 2 महीने के अंदर ही पशु तंदुरुस्त भी हो जाएगा, उसकी जो भी शारीरिक कमजोरी है वह दूर हो जाएगी. वहीं उसकी लेवटी भी अच्छे तैयार हो जाएगी. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि जब लेवटी अच्छे तैयार हो जाएगी तो इससे दूध का उत्पादन अच्छा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...