Home पशुपालन Animal News: जून के महीने में इन दो काम को जरूर करें पशुपालक
पशुपालन

Animal News: जून के महीने में इन दो काम को जरूर करें पशुपालक

गर्मी में खासतौर पर भैंस जिसकी चमड़ी काली होती है और सूरज की रोशनी का असर उसपर ज्यादा होता है.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. जिस तरह से हम सब अपना ख्याल रखते हैं ठीक उसी तरह से पशुओं का का भी ख्याल रखना पड़ता है. तभी वह सेहतमंद रहते हैं और उन्हें बीमारियां नहीं लगती हैं. जिसका सीधा सा मतलब है कि उनका उत्पादन कम नहीं होता और इससे डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान भी नहीं होता है. अगर आप भी पशुपालक हैं और डेयरी फार्मिंग का बिजनेस कर रहे हैं तो जून का महीना आपके लिए बेहद मुफीद है. इस महीने में एनिमल एक्सपर्ट ज्यादा दूध देने वाले पशुओं पर अधिक ध्यान देने की सलाह देते हैं. ताकि पशुओं का उत्पादन कम न हो और डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान भी ना हो.

एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो पशुओं का ख्याल मौसम के लिहाज से भी किया जाता है. क्योंकि जब ठंड होती है, तो पशु का ध्यान ठंड के मौसम के हिसाब से रखना जाता है. वही गर्मी में पशुओं का ध्यान गर्मी के मौसम के हिसाब से रखना चाहिए. तभी उत्पादन बेहतर मिलेगा और इससे पशुपालन के काम में फायदा ही फायदा होगा. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि जून के महीने में पशुपालकों द्वारा किन बातों का ध्यान देना चाहिए.

पशुओं को फासफोरस और कैल्शियम दें
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग पशुपालन निदेशालय बिहार सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की मानें तो जो पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करते हैं, उनका खास ख्याल रखना चाहिए. ज्यादा दूध देने वाले पशुओं को जून के महीने में तरल कैल्शियम और फास्फोरस 70 से 100 मिली लीटर पानी में प्रतिदिन देना चाहिए. आपको बता दें कि पशुओं को कैल्शियम और फास्फोरस देने से उनके स्वास्थ्य और विकास पर अच्छा असर पड़ता है. यह दोनों खनिज हड्डियों और दांतों के निर्माण के लिए भी जरूरी होते हैं. इसके अलावा यह कई अन्य शारीरिक प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण होते हैं. वहीं अगर दूध उत्पादन में गर्मी की वजह से कमी हो जाती है तो दूध उत्पादन बढ़ाने में भी इन दोनों खनिजों का अहम रोल होता है.

बाहरी कीड़ों से बचाना चाहिए
पशुओं को बाहरी परजीवियों से यानी मक्खी, मच्छर आदि कीड़ों से बहुत परेशानी होती है. इससे उनका उत्पादन भी कम हो जाता है. कई बार मक्खी, मच्छर व अन्य कीड़ों के काट लेने की वजह से पशु के शरीर में जख्म हो जाता है इससे पशु जब जमीन पर बैठता है तो और भी कीड़े जख्म के जरिए पशु के शरीर में चले जाते हैं. जिससे उसकी सेहत कमजोर हो जाती है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि पशुओं को इस मौसम में यानी जून के महीने में बाहरी कीड़ों से बचाने के लिए पशु चिकित्सक की सलाह पर दवा का इस्तेमाल करना चाहिए. आमतौर पर कीड़ों को खत्म करने के लिए जिस प्रक्रिया का इस्तेमाल होता है उसे डीवार्मिंग कहा जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालकों के घरों पर पशुओं की हो रही जांच, उपचार के साथ मिल रही दवा

नई दिल्ली. बिहार की सरकार के निर्देश पर संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट...

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....