Home पशुपालन Animal Fodder: पराली जलाएं नहीं, बनाएं पशुओं का चारा, यहां जानें तरीका
पशुपालन

Animal Fodder: पराली जलाएं नहीं, बनाएं पशुओं का चारा, यहां जानें तरीका

harmful effects of stubble burning
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. परली जलाने के कई नुकसान है और यह एक समस्या है. पराली जलाने से वायुमंडलीय कर्ण पदार्थ और सूक्ष्म गैसों का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जो स्थानीय और क्षेत्रीय जलवायु को काफी प्रभावित करता है. वायु प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत बिगड़ सकती है. इस वजह से हृदय रोग, स्ट्रोक, क्रोनिक, पल्मोनरी डिजीज, फेफड़े का कैंसर और सांस लेने परेशानी आदि का खतरा है. यही वजह है कि भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 188 के तहत पराली जलाने को अपराध बनाया गया है.

साल 1981 के वायु रोकथाम प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम के तहत अपराध भी कहा गया था. बावजूद इसके किसान पराली जलाते हैं. क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि फसल के बचे इस अवशेष को कैसे डीकंपोज करें. जबकि पराली जलाने से वायुमंडल और कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और मीथेन गैसों की मात्रा बढ़ जाती है. साथ ही खेत की मिट्टी में पाए जाने वाला केंचुआ एवं राइजोबिया बैक्टीरिया भी मर जाते हैं.

पुआल से बना सकते हैं चारा
इस वजह से एक्सपर्ट पराली न जलाने की सलाह देते हैं. जबकि पुआल से पशुओं के चारा भी बनाया जा सकता है और उसका सही उपयोग किया जा सकता है. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से पावल जलाने को लेकर एक फोटो जारी किया गया है. जिस पर पराली जलाने की समस्या और उससे होने वाली परेशानी के साथ-साथ चारा कैसे बनाएं. इस बारे में बताया गया है.

चारे के रूप में करें इस्तेमाल
धान के पावल का इस्तेमाल पशु के चारे के तौर पर किया जा सकता है. इससे जहां पुआल का निपटारा आसानी से हो जाएगा. वहीं पशुओं के लिए सस्ता चारा उपलब्ध हो सकेगा. पुआल का इस्तेमाल किया जाए तो चारे की कीमत तुलनात्मक रूप से काफी कम हो जाएगी. जिससे डेयरी किसानों को फायदा होगा और उनकी पशुओं के चारे पर आने वाली लागत कम हो जाएगी और उन्हें ज्यादा मुनाफा होगा.

पुआल को कैसे पौष्टिक चार बनाएं
गेहूं एवं धान के पुआल को सुखाकर काटकर तथा इसे यूरिया उपचारित कर संरक्षित किया जा सकता है. धान एवं गेहूं की भूसे को उपचारित करने से उसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है. साथ ही प्रोटीन की मात्रा भी उपचारित भूसे में बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. किस चारे की कमी के समय पशुओं को हरे चारे के साथ पुआल को मिलाकर इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Pushkar mela
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: डिलीवरी के संकेत आने के बाद 30 मिनट के अंदर पशु देता है बच्चे को जन्म

नई दिल्ली. पशु जब ब्याने वाला होता है तो कुछ संकेत देता...

पशुपालन

Animal News: गडवासु को मिली 90.53 करोड़ रुपए की ग्रांट, यूनिवर्सिटी एलीट नेशनल रिसर्च लीग में शामिल हुई

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना को...

पशुपालन

Animal News: NBAGR ने गायों की चार नस्ल को दी मान्यता, दूध उत्पादन से लेकर हर गुण में हैं खास

नई दिल्ली. नेशनल ब्यूरो ऑफ एनिमल जेनेटिक रिसोर्सेज (NBAGR) ने कई पशुओं...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: डेयरी फार्म में नमी और धुएं से पशुओं को हो सकता है फेफड़ों का संक्रमण

नई दिल्ली. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान...