Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गे और मुर्गियों को बीमारी से बचाने के लिए करें ये काम, यहां पढ़ें एक्सपर्ट की सलाह
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गे और मुर्गियों को बीमारी से बचाने के लिए करें ये काम, यहां पढ़ें एक्सपर्ट की सलाह

livestock animal news
केज में पाली जा रही हैं मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में मौसम का भी खूब असर रहता है. खासतौर पर तो गर्मी और बारिश में मुर्गियों को बीमारियों का खतरा रहता है. जिसकी वजह से मुर्गियों की मौत भी होने लग जाती है. ऐसे में पोल्ट्री फार्म संचालकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाता है. ऐसे में इस चुनौती से निपटना जरूरी होता है नहीं तो फिर पोल्ट्री के बिजनेस में नुकसान होने लग जाएगा और कारोबार में पोल्ट्री संचालक को घाटा उठाना पड़ सकता है. सीसीएआरआई बरेली के वैज्ञानिक डॉ. गौतम कोलूरी की मानें तो बारिश और गर्मी दोनों ही मौसम में फीडिंग पर खास ख्याल रखना चाहिए.

गर्मी में रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक दाना देना चाहिए. क्योंकि यह समय थोड़ा ठंडा होता है और इस समय मुर्गियों को फीड करने से उनके ग्रोथ तेजी से होती है. उन्होंने बताया कि अगर अच्छा प्रोडक्शन चाहिए तो सबसे जरूरी फीड मैनेजमेंट ही है. जब सही समय पर अच्छी क्वालिटी का फीड मुर्गे खाएंगे तो उन्हें बेहतर प्रोडक्शन करेंगे. तेल मिलना भी बेहद जरूरी है ताकि मुर्गियों को ताकत मिले.

टीका लगाएं तो बूस्टर एड कर लें
फीडिंग के अलावा मुर्गियों की हेल्थ मैनेजमेंट के लिए ख्याल रखा जाना चाहिए. कई बार बीमारियों की वजह से मुर्गियों की क्षमता बिल्कुल कम हो जाती है. इसलिए मुर्गियों का टीकाकरण भी किया जाना चाहिए. अगर टीकाकरण दिया जाए तो इस बात का ध्यान दिया जाना चाहिए कि मुर्गियों के एंटीबॉडी आई है या नहीं. वहीं मुर्गियों की क्षमता बढ़ाने के लिए मार्केट में कई तरह के इम्यूनिटी बूस्टर टीके उपलब्ध हैं. जब टीका लगाएं तो इम्यूनिटी बूस्टर उसमें ऐड कर लें. ताकि वैक्सीन की इम्युनिटी बेहतर हो जाए. टाइम से वैक्सीनेशन करना भी बेहद जरूरी है. वैक्सीनेशन के लिए जरूरी है कि रात में 8 बजे बजे करो या सुबह 4 बजे किया जाए. बहुत सी मुर्गियों को हाथ नहीं लगाया जाता है और उन्हें वैक्सीन देने में दिक्कत होती है. इसके लिए मार्केट में कई तरह के पीने के लिए सीरप और टैबलेट मिलते हैं. वह पानी के साथ दिया जा सकता है.

शेड में ये व्यवस्थाएं करें
गर्मियों में शेड का मैनेजमेंट भी करना बेहद जरूरी है. क्योंकि दवा या वैक्सीन देने से 30% से 40% असर कम हो जाता है लेकिन शेड मैनेजमेंट करना भी बेहद जरूरी है. अगर आप बॉयलर और लेयर की केज में उसका वेंटिलेशन ठीक होना चाहिए. जब शेड बनाया जाए तो यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए. शेड का डायरेक्शन नॉर्थ व साउथ डायरेक्शन में रखना चाहिए. अगर ईस्ट वेस्ट में बनेगा तो सुबह की भी धूप आएगी और जब सूरज डूबने लगेगा तो शाम की धूप भी आएगी. इससे धूप शेड के अंदर सीधे आएगी. जिससे मुर्गियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए शेड कंस्ट्रक्शन में जरूरी है कि ऐसी दशा में इसके अंदर फैन को भी लगाना बेहद जरूरी होता है. चाहे एग्जॉस्ट फैन, वेंटीलेशन फैन और कूलिंग लगाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...