Home पशुपालन Animal Husbandry: लड्डू ​खिलाइए और गाय-भैंस की गर्भधारण की समस्या से निजात पाइए, कीमत है 20 रुपये
पशुपालन

Animal Husbandry: लड्डू ​खिलाइए और गाय-भैंस की गर्भधारण की समस्या से निजात पाइए, कीमत है 20 रुपये

cow and buffalo cross breed
गाय और भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालकों के सामने गाय और भैंस को गर्भधारण करने की समस्या रहती है. ये समस्या इतनी ज्यादा हो चुकी है कि पशुपालक को अगर कोई कुछ भी बता दे तो वो फौरन ही इसे किसी भी जांच-पड़ताल के करने लगते हैं. कई बार गलत चीज करने की वजह से पशुओं की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. जब कई बार पशु गर्भधारण नहीं कर पाते हैं तो मजबूरन पशुपालक उसे सड़क पर छोड़ देते हैं और फिर ये पशु दूसरों के लिए भी मुसीबत बन जाते हैं. हालांकि आप पढ़ कर हैरान रह जाएंगे कि सिर्फ लड्डू खिलाने भर से पशु की गर्भधारण की समस्या दूर हो सकती है.

आईवीआरआई ने एक लड्डू तैयार किया है. जब गाय या भैंस गर्भधारण नहीं कर पाती तो इस समस्या के हल के तौर भारतीय अनुसंधान संस्थान की ओर से ही इस खास लड्डू को तैयार किया गया है. दावा किया जा रहा है कि इस लड्डू को खिलाने से पशु गर्भधारण कर लेगा. पशु पोषण विभाग के पूर्व प्रधान साइंटिस्ट डॉ. पुतान सिंह ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि अब ऐसे व्यवसाइयों की तलाश की जा रही है जो लड्डू को बनाने का अधिकार उनसे खरीदें. ताकि मार्केट में इसे उतरा जाये और इसे खरीद कर ज्यादा से ज्यादा पशुपालक फायदा उठा सकें.

इन सामग्री से मिलकर बना है
पूर्व प्रधान साइंटिस्ट पुतान सिंह कहते हैं कि पशु अनुसंधान संस्थान की ओर से बनाए गए इस लड्डू के कंपोजिशन के बारे में पूरी डिटेल कोई भी ले सकता है. इसके अलावा अपने पशु के लिए इस लड्डू के आर्डर को भी दे सकते हैं. उन्होंने लड्डू के बारे में बताया कि वह कैसे बना है. कहा कि इस लड्डू को शीरा, चोकर, नॉन प्रोटीन नाइट्रोजन, मिनरल मिक्सचर और नमक के मिश्रण से बनाया गया है. इस लड्डू की कीमत भी ज्यादा नहीं है. 250 ग्राम के एक लड्डू को बनाने में 10 से 20 रुपये तक की खर्च आएगा.

दूध उत्पादन बढ़ाने में भी मददगार है
इसे बनाने के लिए भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान से किस ट्रेनिंग भी ले सकते हैं. भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान कई जगह पर लड्डू बनाने की ट्रेनिंग दे भी चुका है. संस्थान के पशु पोषण विभाग के पूर्व प्रधान साइंटिस्ट का कहना है कि अगर आपका पशु गर्भधारण नहीं कर पा रहा है तो उसे रोजाना 20 दिन सुबह शाम इस लड्डू को खिलाएं. महीने भर में आपके पशु की गर्भधारण की समस्या खत्म हो जाएगी और वह गर्भधारण कर लेगा. वहीं गाय और भैंस का दूध उत्पादन भी बढ़ाने में लड्डू काफी ज्यादा मददगार है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालकों के घरों पर पशुओं की हो रही जांच, उपचार के साथ मिल रही दवा

नई दिल्ली. बिहार की सरकार के निर्देश पर संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट...

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...