Home मछली पालन Fisheries: दिल को सेहतमंद रखने के लिए हफ्ते में दो बार खाएं मछली, यहां पढ़ें इसके फायदे
मछली पालन

Fisheries: दिल को सेहतमंद रखने के लिए हफ्ते में दो बार खाएं मछली, यहां पढ़ें इसके फायदे

fish meat benefits, Fish Farming, Fish Production, Sea Foods, Fish Food in Monsoon, Fish Food in Monsoon,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. जिस तरह से मछली का बिजनेस अच्छा काम है और अन्य बिजनेस की तुलना में ज्यादा फायदा पहुंचाता है, ठीक उसी तरह से मछली खाना भी फायदेमंद है. मछली को खाने से न सिर्फ हैल्थ अच्छी रहती है, बल्कि दिल की सेहत के लिए भी मछली खाना अच्छा है. डिपार्टमेंट ऑफ फिशरीज इंडिया (Department of Fisheries India) की ओर से जानकारी दी गई है कि अगर हफ्ते में सिर्फ दो बार भी मछली खाई जाए तो ये दिल की सेहत को सही रखने के लिए बेहद ही फायदेमंद है.

अगर आपका कोई भी करीबी दिल की बीमारी से ग्रस्त है तो उसे मछली खाने की सलाह दे सकते हैं. डिपार्टमेंट ऑफ फिशरीज इंडिया ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को ये भी बताया है कि कौन सही मछली खाने के फायदे ज्यादा हैं.

फिशरीज इंडिया के मुताबिक हफ्ते में सिर्फ दो बार मछली खाने से आपका दिल मजबूत और सेहतमंद रह सकता है.

बताया गया कि इन दिनों दिल की बीमारी के केस ज्यादा सामने आ रहे हैं. ऐसे में मछली खाने से लोग इसकी बीमारी से खुद को सेफ रख सकते हैं.

बता दें कि दिल की बीमारी से बचाव के लिए मछली जैसे साल्मन, मैकरल, सुरमई और रोहू में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है.

यही ओमेगा-3 फैटी एसिड लोगों की दिल की सेहत को सुधारने और उसे सही रखने में मदद करता है.

कैसे खाएं मछली
अब बात आती है कि मछली का सेवन किस तरह से करें तो जान लें कि आप ग्रिल्ड या भुनी हुई मछली को खा सकता हैं.

इसका और भी तरीका है. जैसे आप मछली करी या स्टू बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं. वहीं आप चाहें तो मछली से बना हेल्दी सैंडविच या सलाद भी खा सकते हैं.

निष्कर्ष
गौरतलब है कि सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने का काम रही है. वहीं दूसरी ओर मछली खाने प्रति जागरुक भी कर रही है ताकि मछली की डिमांड ज्यादा बढ़े और मछली का बिजनेस करने वालों को इसका फायदा मिले.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...