Home पोल्ट्री Egg: हर दिन एक अंडा खाने के क्या हैं फायदे, इसमें क्या होता है, जानें यहां
पोल्ट्री

Egg: हर दिन एक अंडा खाने के क्या हैं फायदे, इसमें क्या होता है, जानें यहां

egg
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. नेशनल एग कोआर्डिनेशन कमेटी अंडे के फायदे को लेकर अक्सर अपने फेसबुक पेज पर कुछ न कुछ अच्छा शेयर करती रहती है. हाल ही में नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी के फेसबुक पेज पर डॉ संदीप जिंदल द्वारा बताए गए अंडे के फायदे का वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि अंडे खाने के क्या-क्या फायदे हैं. अगर आप भी अंडा खाते हैं या अंडा खाने की सोच रहे हैं तो लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) के इस आर्टिकल को पूरा अपने ताकि आपको मालूम चल सके कि क्या फायदे हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंडे प्रोटीन के सबसे सस्ते सोर्स माने जाते हैं और हर किसी को उसके वजन के मुताबिक कुछ ग्राम प्रोटीन की हर दिन जरूरत होती है. मान लीजिए किसी का वजन 60 किलो है तो उसे 6 ग्राम प्रोटीन चाहिए. ऐसे में एक अंडे से प्रोटीन की कमी को पूरी की जा सकती है.

अंडे में क्या होता है, यहां पढ़ें
डॉ सुनील जिंदल, जिंदल हॉस्पिटल ने बताया कि एक अंडे में विटामिन ए 8 फीसद होता है. एक अंडे के अंदर फोलेट 6 प्रशित पाया जाता है.

उन्होंने बताया कि विटामिन बी5 14 प्रतिशत होता है. विटामिन बी12 23 फीसद, बी2 20 परसेंट, फास्फोरस 7 प्रतिशत और सेलेनियम 28 फीसद होता है.

उन्होंने कहा कि सारा विटामिन सिर्फ एक अंडे के अंदर मौजूद होता है. अगर कोई व्यक्ति हर दिन एक अंडा खाता है तो सारे विटामिन उसको मिल जाएंगे.

1 अंडे के अंदर विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन बी6, कैलशियम और अंडे में जिंक भी होता है.

उन्होंने बताया कि एक अंडे के अंदर 78 कैलोरी होती है. 6 ग्राम प्रोटीन होता है जो भी बेहद ही हाई क्वालिटी का होता है.

क्योंकि इसके प्रोटीन में सारे अमीनो एसिड्स होते हैं. मसल्स बनाने के लिए जिस तरह की प्रोटीन की जरूरत होती है वह प्रोटीन अंडों में मौजूद होता है.

अंडे के मुकाबले तमाम तरह की सब्जियों में प्रोटीन नहीं होता है. जबकि एक अंडे में 5 ग्राम फैट होता है.

निष्कर्ष
डॉ. जिंदल के मताबिक जबकि दाल पनीर इन सब के अंदर सारे अमीनो एसिड्स नहीं होते हैं इसलिए अंडा प्रोटीन का एक बेस्ट सोर्स है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...